Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
Raghunathpur: प्रखंड स्तरीय दक्ष खेल प्रतियोगिता-2023 का हुआ आयोजन - श्रीनारद मीडिया

Raghunathpur: प्रखंड स्तरीय दक्ष खेल प्रतियोगिता-2023 का हुआ आयोजन

Raghunathpur: प्रखंड स्तरीय दक्ष खेल प्रतियोगिता-2023 का हुआ आयोजन

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, प्रकाश चन्द्र द्विवेदी, रघुनाथपुर, सीवान (बिहार)

सीवान जिले के रघुनाथपुर  प्रखंड मुख्यालय से सटे शहीद भगत सिंह मैदान में प्रखंड स्तरीय दक्ष खेल प्रतियोगिता 2023 का आयोजन मंगलवार 24 जनवरी को किया गया। इस खेल प्रतियोगिता का प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मीनू कुमारी तथा थाना प्रभारी तनवीर आलम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। जिसमें under-14, under-17 व under-19 के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के अंतर्गत एथेलेटिक, फुटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कुश्ती, खो-खो सहित खेलो में बच्चों ने अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने अपने संबोधन में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं से कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी बहुत आवश्यक है क्योंकि खेल खेलते समय शरीर और दिमाग दोनों सक्रिय रहता है जिससे मानसिक विकास व शारीरिक विकास दोनों साथ साथ होता है आप लोग हमारे भविष्य हैं और भविष्य सही हो इसके लिए सरकार के द्वारा समय-समय पर विद्यालय स्तर के बच्चों के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलों का आयोजन कराया जाता है।

थानाध्यक्ष ने कहा कि आप लोगों की तरह मैं भी सरकारी विद्यालय का ही छात्र रहा हूं आज आप लोगों को घर परिवार से लेकर विद्यालय तक ज्यादा सुविधाएं मिल रही हैं हमारे जमाने में इतनी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पाती थी। आप जो भी करें वह लगन के साथ करें। पढ़ाई के साथ खेल भी आवश्यक है आप अपना एक लक्ष्य निर्धारित करें और लगन के साथ उस में लग कर उस लक्ष्य को प्राप्त करें प्राप्त करें।

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि स्वस्थ शरीर व स्वस्थ दिमाग के लिए खेल आवश्यक है। खेल खेलने से हमारी प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है व कई ऐसी बीमारियां है जो हमारे पास भी नहीं आती हैं। खेल से प्रेम-भाव बढ़ता है तथा सामाजिक विकास होता है। खेल समाप्ति के उपरांत चयनित छात्र-छात्राओं को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी व अन्य के द्वारा मेडल व पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

निर्णायक मंडल में पशुपतिनाथ पांडे, विनय तिवारी, गायत्री कुमारी, रवि कुमार गुप्ता, वाजिद हुसैन अंसारी, राकेश कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, लालदेव राम, संध्या कुमारी, रेखा कुमारी, राकेश कुमार सिंह, नागेंद्र कुमार यादव, बृजमोहन दुबे, वीरेंद्र यादव, संतोष कुमार सिंह, सलाम अंसारी, वीरेश कुमार सिंह, जयप्रकाश यादव, निरुपमा कुमारी सहित अभय कुमार मिश्र, रामनिवास तिवारी, उपेंद्र कुमार सिंह आदि शिक्षक/शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

यह भी पढ़े

क्या जलवायु परिवर्तन से निपटने में भारत यूरोप से बेहतर कदम उठा रहा है?

नम आंखों से बरसते रहे दोन के कर्मयोगी के प्रति श्रद्धा के सुमन!

10% वाले अंग्रेजों के दलाल थे-आलोक मेहता

सीवान जहरीली शराब कांड पर मंत्री संतोष सुमन ने कहा आठ लोगों की मौत छोटी-मोटी घटना!

बागेश्वर धाम के समर्थन में उतरा राष्ट्रीय हिन्दू दल संगठन, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को शंकराचार्य बनाने की किया अपील

Leave a Reply

error: Content is protected !!