Breaking

Raghunathpur: कस्तूरबा गांधी बालिका हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज की प्रधानाध्यापिका की सेवानिवृत्त पर विदाई समारोह हुआ आयोजित

Raghunathpur: कस्तूरबा गांधी बालिका हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज की प्रधानाध्यापिका की सेवानिवृत्त पर विदाई समारोह हुआ आयोजित

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, प्रकाश चन्द्र द्विवेदी रघुनाथपुर, सीवान (बिहार)

जिले के रघुनाथपुर प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी प्रोजेक्ट बालिका हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज पंजवार की प्रधानाध्यापिका इंदु कुमारी की सेवानिवृत्त पर शनिवार को विद्यालय में उनके सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सेवानिवृत्ति प्रधानाध्यापिका को अंगवस्त्र दे कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षक कभी अपने सेवा से सेवानिवृत्त नही होते। शिक्षा एंव शिक्षण एक ऐसी धरोहर हैं जिसमें कभी भी बटवारा नही किया जा सकता हैं। अपने ज्ञान रूपी शिक्षा को जितना बाटा जाएगा उतने ही ज्ञान का भंडार बढ़ता हैं। उन्होंने अपनी सेवा के दौरान अनुभव को शिक्षकों के बीच साझा किया और कहा कि अपने दायित्वो से कभी भागना नहीं चाहिए। दृढ़ता के साथ उसका सामना करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सेवाकाल के दौरान जीवन मे उतार चढ़ावाहोता हैं इससे विचलित नही होना चाहिए। सेवानिवृत्ति प्रधानाध्यापिका ने अपने निजी खर्चे से विद्यालय में शांति पाठ व विद्यालय की सभी छात्राओं को भोजन कराया। इन्होंने विद्यालय का प्रभार वरीय शिक्षक मोहम्मद कामिल रजा को सौंप दिया।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका निरुपमा सिंह द्वारा की गई। मौके पर प्रतिमा सिंह, नूरुलहोदा अंसारी, विभा कुमारी अरविंद कुमार दुबे, संजय कुमार सिंह, शिवा कुमारी, राकेश कुमार, हिमांशु कुमार, कुलदीप, हरिशंकर, आफताब आलम, डिम्पल कुमारी, साधना कुमारी, रामपति देवी, दिनेश कुमार यादव सहित अन्य लोग मौजुद थे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!