Raghunathpur : नहाय खाय के साथ ही शुरू हुआ महापर्व छठ.छठ सामग्री की दुकाने सजकर तैयार
छठ घाटो के निरीक्षण में जुटा प्रशासन.मुखिया प्रत्याशी भी जुटे घाटो की साफ सफाई व रंगाई पुताई में
श्रीनारद मीडिया, प्रसेनजीत चौरसिया, रघुनाथपुर, सीवान (बिहार)
दीपावली के बाद साल के दूसरे बड़े त्योहार लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत आज से हो गई। तिथि के हिसाब से इस बार छठ पूजा 10 नवंबर को है लेकिन इसकी शुरुआत आज नहाय खाय से हो गई। चार दिन तक चलने वाले इस त्योहार को नहाय-खाय के साथ शुरू किया जाता है। इस बार की छठ पूजा आज यानी 08 नवंबर से नहाय-खाय के साथ शुरू हो गई।
आज के दिन से घरों में सात्विक भोजन बनने लगते हैैं और साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जाता है। पूजा के इन दिनों में घरों में प्याज लहसुन भी नहीं बनाया जाता है।
जानते हैं पूजा से संबंधित अन्य अहम जानकारियां
दिवाली के 6 दिन बाद कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी को यानी छठी को छठ पूजा की जाती है। भगवान सूर्य और उनकी बहन छठी मईया की पूजा को समर्पित ये त्योहार पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड का मुख्य त्योहार है जो अब पूरे दुनिया मे श्रद्धा पूर्वक पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है।श्रद्धालु संतान पाने के लिए, संतान के सुख के लिए, बीमारियों से बचने के लिए और लंबी उम्र के लिए ये पूजा और व्रत करते हैं।
नहाय खाय के बाद अगले दिन खरना होगा और तीसरे दिन संध्या अर्घ्य और चौथे दिन प्रात: अर्घ्य के बाद पूजा पूरी हो जाएगी।इस त्योहार की खासियत ये है कि इसे मुस्लिम समाज के लोग भी आस्था व पवित्र मन से मनाते हैं।पूजा में शामिल होने वाले फलों व प्रसादों की दुकानें सज कर तैयार हो गई है जिसकारण बाजार खूबसूरत दिख रहा है।
जिला प्रशासन के निर्देश पर प्रखण्ड प्रशासन छठ घाटो को व्यवस्थित करने हेतु जुट गया है साथ ही पंचायत चुनाव का समय होने के कारण वोटरों को रिझाने हेतु मुखिया प्रत्यासी छठ घाटो की साफ सफाई,रंगाई पुताई में लग गए हैं।
- यह भी पढ़े……
- प्रसिद्ध वैज्ञानिक चन्द्रशेखर वेंकटरमन के जन्मदिवस पर शत शत नमन.
- इस स्थान पर 70 सालों से नहीं हुई किसी की मौत, जानिए क्या है इसके पीछे का रहस्य
- युवती ने कोरोना का टीका लगवाया तो मिल गये 7.4 करोड़ रुपये
- एक ऐसा श्मशान जहां अंतिम संस्कार कराती हैं देवरानी-जेठानी
- 3 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या, डेढ़ माह बाद हुआ खुलासा