Raghunathpur: विश्व हिंदी दिवस को मुकेश कुमार दुबे “दुर्लभ” वाराणसी में होंगे सम्मानित

Raghunathpur: विश्व हिंदी दिवस को मुकेश कुमार दुबे “दुर्लभ” वाराणसी में होंगे सम्मानित

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
0
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
0
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, प्रकाश चन्द्र द्विवेदी, रघुनाथपुर, सिवान (बिहार)

आगामी 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर वाराणसी के मैदागिन स्थित पराड़कर स्मृति भवन में आयोजित समारोह में साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 111 साहित्यकारों को प्रान्ति इंडिया साहित्य से तथा 51 साहित्यकारों को प्रान्ति इंडिया पुरस्कार से प्रान्ति इंडिया एंड कम्पनी नामक साहित्यिक संस्था, जिसका प्रधान कार्यालय बिहार के सिवान जिला के दारौंदा प्रखंड के बगौरा गांव में स्थित है, द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

इसी समारोह में बिहार के सिवान जिला के रघुनाथपुर प्रखंड अंतर्गत पंजवार गांव निवासी मुकेश कुमार दुबे ‘दुर्लभ” (शिक्षक सह साहित्यकार) को प्रान्ति इंडिया साहित्य सम्मान, 2025 (उत्कृष्ट साहित्य सेवा हेतु) तथा प्रान्ति इंडिया पुरस्कार (मुरझाए पुष्प काव्य संकलन हेतु)से सम्मानित किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि श्री “दुर्लभ” जी ने हिंदी साहित्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी प्रमुख कृतियों में मुरझाए पुष्प भाव कलश, नारी का रामराज्य कब होगा, बारहमासा (काव्य संग्रह), रंगों की खुशबू, उम्मीदों के शिखर पर (भोजपुरी काव्य संग्रह (हिंदी से अनुवाद), चतुर्दिक सूक्तियां (जिनगी के फूल नाम से भोजपुरी में अनुवादित) के साथ ही साथ लगभग पांच सौ सांझा संकलनों में कविता, कहानी, आलेख, भजन, गीत , समीक्षा, लघुकथा, आदि प्रकाशित है।

यह भी पढ़े

शाम होते ही शुरू हो जाता था ‘होम्योपैथी’ इलाज, रात भर आती थी आवाज

स्मैक की लत ने मजदूर से लुटेरा बनाया साहेब…’

क्या चीन ने भारत के लिए छठी पीढ़ी का लड़ाकू विमान बनाया है?

UAE विमान हादसे में भारतीय मूल के डॉक्टर की मौत, जानें कौन थे डॉ सुलैमान

पंडित दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन

एक संगोष्ठी ऐसा भी……. गोरखपुर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन

ब्राह्मण खाप हरियाणा शादी योग्य बच्चों के रिश्तों के लिए मकर संक्रांति पर कुरुक्षेत्र में वेबसाइट का लोकार्पण करेगी

Leave a Reply

error: Content is protected !!