Raghunathpur: रामचरितमानस नवाह परायण पाठ का हवन व कन्या पूजन के साथ समापन
श्रीनारद मीडिया, प्रकाश चन्द्र द्विवेदी, रघुनाथपुर, सीवान (बिहार)
चैत नवरात्रि और रामनवमी के उपलक्ष्य में हिंदू युवा संगठन चकरी के द्वारा रघुनाथपुर प्रखण्ड के चकरी राम जानकी मंदिर परिसर में अयोध्या से पधारे कथा वाचक आचार्य रजनीश शरण के द्वारा अंतिम दिन राम कथा का वाचन किया गया।
राम कथा प्रारम्भ होने से पूर्व कथा वाचक का समिति के सदस्यों के द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। जिसमें शिवशंकर प्रसाद रौनियार, रितेश पाण्डेय, अनूप आनन्द, अंकुर बरनवाल, रवि गुप्ता, धनेश साह, दीपक गुप्ता, विकास कुमार,अरविंद बैठा शामिल हुए। मंच संचालन सुजीत कुमार निराला ने किया।
मानस पूजन के बाद कथा प्रारम्भ होने पर रजनीश जी ने राम वनवास की कथा सुनाते हुए कहा कि जब भगवान राम वन जाने लगे तो अयोध्या वासियों ने 84 कोस मार्ग में उनके साथ चलना शुरू कर दिया था।
आज भी कार्तिक मास में उस मार्ग में भक्त गण परिक्रमा करते हैं। केवट और राम का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि अयोध्या से वनवास काल तक सिर्फ केवट ही था जिसने भगवान राम को हँसाया। उन्होंने आगे बताया कि कलियुग में सिर्फ भगवान के भजन मात्र से मानव अपने सभी पापों से मुक्ति पा सकते हैं।
सतयुग, त्रेता और द्वापर युग में तपस्या करने से जो पुण्य प्राप्त होता था कलियुग में राम नाम के सुमिरन करने मात्र से उस फल और पुण्य की प्राप्ति हो जाती है। राम राज्याभिषेक की कथा के अंतर्गत उन्होने कहा कि राम ऐसे राजा थे जो सभी मानव जीव जंतुओं पर समान रूप से कृपा बरसाते थे, इसलिए अपने देश में आज भी राम राज्य की परिकल्पना की जाती है।
हे राजा राम, तेरी आरती उतारूं। लेके जाना रे हरि का नाम थोड़ा थोड़ा जैसे भजनों से वातावरण भक्तिमय बन गया। अयोध्या से आए महिला कलाकारों के द्वारा मां दुर्गा की झाकियों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर मनोज गुप्ता, गोपालजी पांडेय, दिनेश्वर बरनवाल,हरेराम पाण्डेय, जयनाथ साह, गुड्डू बरनवाल, किशन, विशाल, टुन्ना भगत, संजय साह, गोलू साह, अरविंद यादव, अविनाश सिंह सहित सैकड़ों महिला और पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे। आपको बताते चले कि 02 अप्रैल से चल रहे रामचरित मानस नवाह परायण पाठ का हवन और कन्या पूजन के साथ समापन हो गया।
यह भी पढ़े
बेगूसराय में 13 अप्रैल को होने वाले रैली में सारण से भी हजारों शिक्षक होंगे शामिल
शिक्षक संघ बिहार जिला नवादा का कुमार देवेन्द्र बने जिलाध्यक्ष
बीजेपी स्थापना दिवस पर शुरू किया समाजिक न्याय पखवाडा
Raghunathpur: दहेज के लिए महिला की हत्या कर शव को किया गायब