आजादी के बाद से अब तक अध्यक्ष पद पर रामायण सिंह के परिवार का दबदबा कायम
श्रीनाद मीडिया, चमन श्रीवास्तव, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के सदर प्रखंड अवस्थित भंटापोखर पैक्स अध्यक्ष पद पर गुड्डन उर्फ अमित कुमार सिंह ने तीसरी बार बड़ी जीत हासिल की। अमित कुमार सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी मनोज कुमार सिंह उर्फ मनोज सम्राट को 601 मतों के विशाल अंतर से पराजित किया। उनके कार्यकर्ता व समर्थकों के साथ नाते-रिश्तेदार भी बधाइयां देने के लिए घर पहुंच रहे हैं।
शुक्रवार को भी शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। अबीर गुलाल लगाकर लोगों ने बधाई दी व फूल मालाओं से लाद दिया। चहल-पहल के बीच तीसरे दिन भी लोगों का स्वागत सत्कार चलता रहा। इस अवसर पर पैक्स अध्यक्ष गुड्डन सिंह ने कहा कि यह उनकी नहीं मतदाताओं की जीत है।
उन्हें काम की बदौलत मतदाताओं ने पुनः मौका दिया है और वह इस पर मतदाताओं के बीच खरे उतरने का प्रयास करेंगे। मौके पर कई पंचायतों के मुखिया, सरपंच व विभिन्न पार्टियों के वरिष्ठ नेता भी मिलने के लिए पहुंचे व ढ़ेरों सारी बधाइयां के साथ उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की।
गुड्डन सिंह ने पैक्स अध्यक्ष पद पर हैट्रिक लगाकर परिवार का दबदबा कायम रखा
आजादी के बाद से गुड्डन सिंह के परिवार का पैक्स अध्यक्ष पद पर दबदबा आज भी कायम है। बता दें कि उनके दादा स्वर्गीय रामायण सिंह भंटापोखर पंचायत के पहले पैक्स अध्यक्ष थे। साथ ही वे एक बड़े समाजसेवी थे। उनके बाद इस पद पर उनके ही परिवार के हृदयानंद सिंह ने कमान संभाली थी। फिलहाल रामायण सिंह परिवार के स्वर्गीय सुभाष सिंह के पुत्र गुड्डन सिंह ने तीसरी बार चुनाव जीतकर अध्यक्ष पद की बागडोर अपने हाथों में संभाल रखी है।
किसी ने हैट्रिक तो किसी ने चौथी बार परचम लहराया
पिठौरी पंचायत से जयराम चौधरी ने लगातार चौथी बार पैक्स अध्यक्ष पद पर बाजी मार ली है। उन्होंने बैरिस्टर यादव को 408 मतों से हराया। जयराम चौधरी को 902 मत मिला। जबकि दूसरे स्थान पर रहे बैरिस्टर यादव को 422 मत मिले। वहीं तीसरे स्थान पर विनीत शर्मा रहे। उन्हें मात्र 72 वोट मिला। इधर मकरियार पंचायत से पैक्स अध्यक्ष पद पर मजिस्टर यादव हैट्रिक लगाने में कामयाब रहे।
उन्होंने दूसरे स्थान पर रहे अजय प्रसाद को 311 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया। वहीं तीसरे स्थान पर रामाकांत यादव रहें। चुनाव में मजिस्टर यादव को 560 मत प्राप्त हुआ। वहीं अजय प्रसाद को 249 व पहली बार चुनाव मैदान में उतरे रामाकांत यादव को 224 मत प्राप्त हुए। चुनाव जीतने के बाद मजिस्टर यादव अपने समर्थकों के साथ पूरे पंचायत घूमकर जनता को धन्यवाद कहा। साथ ही किसानों के लिए काम करने की बातें फिर से दोहराई।
यह भी पढ़े
खापबनकट में कचरा प्रबंधन अपशिष्ट प्रसंकरण इकाई का हुआ उदघाटन
सिधवलिया की खबरें : वैदिक मंत्रोच्चारण से गूंजयमान हो रहा क्षेत्र
सीवान की खबरें : अंचलाधिकारी ने किया भूमि विवाद का निपटारा
गंगापार तौफिर देवी दियारा में मिनी गन फैक्ट्री का उदभेदन, हथियार बनाते 4 कारीगर गिरफ्तार
बांका में हथियार की खरीद बिक्री को लेकर पुलिस ने छापेमारी, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार