Breaking

पटना में ताबड़तोड़ फायरिंग, इस विवाद के कारण अपराधियों ने घर में घुसकर मारी गोली

पटना में ताबड़तोड़ फायरिंग, इस विवाद के कारण अपराधियों ने घर में घुसकर मारी गोली

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

पटना के फतुहा थाना के सौदागरपुर कोठी में शनिवार की अहले सुबह जमीन विवाद को लेकर जमकर गोलीबारी हुई। फायरिंग की आवाज सुनते ही पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल कायम हो गया। बताया जा रहा है कि गोलीबारी में महेंद्र प्रसाद के घर में और शटर में कई गोलियों के निशान देखे गए। इसके बाद गली में लगी हुई एक कर को भी अपराधियों ने गोली का शिकार बनाया। गोली लगने से कार के शीशे टूट गए।घटनास्थल से छह खोखे बरामद किए गए,महेंद्र प्रसाद ने इसकी सूचना फतुहा थाने को दी।

सूचना मिलते ही फतुहा थाने की पुलिस और डीएसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से गोली के छह खोखे बरामद कर लिए हैं।आसपास के लोगों ने बताया कि अपराधियों के द्वारा शनिवार की सुबह दर्जनों राउंड फायरिंग की गई है। घटना की पुष्टि करते हुए फतुहा डीएसपी निखिल कुमार ने बताया कि गोलीबारी की सूचना मिली थी। सूचना पाकर मौके पर जब पहुंच गया तो घटनास्थल से छह खोखे बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। लिखित आवेदन प्राप्त होने के बाद ही घटना के करणों का खुलासा हो पाएगा।गोलीबारी की घटना को अंजाम किया गया

उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि जमीन विवाद के को लेकर गोलीबारी की घटना को अंजाम किया गया है। आसपास के लोग बता रहे हैं कि गोलीबारी करने वाला युवक चीख-चीख कर यह बता रहा था कि दो करोड रुपए का नुकसान महेंद्र प्रसाद के कारण हुआ है। पुलिस ने आशंका जताई कि दो पक्षों के बीच जमीन विवाद मैं पैसे की लेनदेन को लेकर कुछ मामला बढ़ते ही पक्ष द्वारा गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि गोलीबारी करने वाले की नाम दूसरे पक्ष के द्वारा बताया जा रहा है। उनकी गिरफ्तारी के बाद यह स्पष्ट होगा कि पूरा मामला क्या है?

यह भी पढ़े

सारण पुलिस द्वारा चलाए गये विशेष अभियान में कुल 28 अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार

बेगूसराय से अगवा कर ले जा रहे थे झारखंड, बांका में मिल गई पुलिस, स्कॉर्पियो में बैठे सब पकड़े गए

नवादा में अंतरजिला बाइक चोर गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार, चोरी की 09 बाइक और ऑटो बरामद

बिहार में कांवरियों को लगा करंट, कईयों की मौत

क्या दिल्ली में ही है वक्फ की एक हजार से ज्यादा प्रॉपर्टी?

क्या कम हो जाएंगी वक्फ बोर्ड की शक्तियां?

Leave a Reply

error: Content is protected !!