Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
प्रख्यात मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अतुल सहाय को लायंस क्लब, वैदेही ने किया सम्मानित - श्रीनारद मीडिया

प्रख्यात मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अतुल सहाय को लायंस क्लब, वैदेही ने किया सम्मानित

प्रख्यात मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अतुल सहाय को लायंस क्लब, वैदेही ने किया सम्मानित

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

लायंस क्लब, वैदेही के सावन महोत्सव में जमकर बरसी उमंग, उल्लास और सराहना की फुहारें

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):


सीवान नगर के प्रसिद्ध सफायर इन होटल में महिलाओं की सामुदायिक संस्था लायंस क्लब, वैदेही द्वारा सावन उत्सव पूरे सांस्कृतिक कलेवर में उमंग और उल्लास से मनाया गया। नृत्य हुए, मेहंदी प्रतियोगिता हुई, गीत संगीत का दौर चला, पुरस्कार बांटे गए, प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन किया गया। अतिथियों का स्वागत, सम्मान हुआ, सीवान की ख्याति को अंतराष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित करने वाले मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अतुल सहाय और उनकी पत्नी सीमा सहाय को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उमंग, उल्लास, सराहना, प्रोत्साहन की ऐसी उमंगे बरसी कि जहां लायंस क्लब के चार्टर प्रेसिडेंट डॉक्टर एमडी शादाब ने कार्यक्रम की भरपूर सराहना की। वहीं लायंस क्लब, सीवान के डायरेक्टर रुपेश कुमार ने क्लब के सदस्यों को इस शानदार आयोजन के लिए शुक्रिया कहा।

कार्यक्रम की शुरुआत आगत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ हुई। फिर अतिथिगण मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अतुल सहाय, नगर परिषद् की पूर्व अध्यक्ष अनुराधा गुप्ता, लायंस क्लब, सीवान के चार्टर प्रेसिडेंट डॉक्टर एमडी शादाब, डायरेक्टर रुपेश कुमार, लायंस क्लब , सीवान के प्रेसिडेंट विकास सोमानी, सचिव डॉक्टर शबीना जावेद, वरीय अधिवक्ता राजकुमारी, डॉक्टर ऋचा सिंह, राष्ट्रीय लोक मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ स्मृति कुमुद, वार्ड पार्षद, पूजा कुमारी, डॉक्टर अंजू सिंह का स्वागत लायंस क्लब, वैदेही की सदस्यों द्वारा अंगवस्त्र और पुष्प गुच्छ द्वारा किया गया।

लायंस क्लब, वैदेही के सावन महोत्सव में मनोरंजन की फुहारें भी खूब बरसीं। डांस, नृत्य, गीत संगीत, मेहंदी स्पर्धा में महिलाओं ने अपनी सृजनात्मकता की शानदार प्रस्तुतियों से निर्णायकों को प्रभावित किया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। सबसे महत्वपूर्ण सावन क्वीन का खिताब अचला तिवारी को दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अतुल सहाय और उनकी पत्नी सीमा सहाय को लायंस क्लब के डायरेक्टर रुपेश कुमार ने उनकी गौरवपूर्ण उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। लायंस क्लब, सीवान की सेक्रेटरी डॉक्टर शबीना जावेद ने बताया कि डॉक्टर सहाय ने अपनी उपलब्धियों से सीवान को गौरवान्वित किया है। नेशनल मानसून मिशन के कंसल्टेंट सह भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के क्लाइमेट चेंज प्रोग्राम के विशेषज्ञ समिति के सदस्य डॉक्टर अतुल सहाय ने मौसम पूर्वानुमान के क्षेत्र में वैज्ञानिक मॉडल में सहभागिता निभाकर चक्रवात आदि चरम मौसमी दशाओं की पूर्व सूचना देकर प्रतिवर्ष हजारों जिंदगियों को बचाने में योगदान दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि डॉक्टर अतुल सहाय विश्व मौसम संगठन से भी जुड़े रहे हैं। चार्टर प्रेसिडेंट डॉक्टर शादाब ने कहा कि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अतुल सहाय जैसे लोग हमारे युवाओं और समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। मंच संचालन लायंस क्लब, वैदेही की प्रेसिडेंट सुप्रिया कुमारी ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अतुल सहाय ने अपने संघर्ष के सफर को बयां किया और बताया कि आज की फटाफट संस्कृति के दौर में धैर्य की नितांत आवश्यकता है। महिलाएं संगठित होकर अपने अधिकारों के प्रति सचेत और सजग हो। इस अवसर पर संबोधन के दौरान चार्टर प्रेसिडेंट डॉक्टर एमडी शादाब ने कहा कि लायंस क्लब, वैदेही अभी मात्र एक वर्ष पहले ही गठित हुई है लेकिन इसके सदस्य अपने सेवा भावना से सामुदायिक सेवा में विशेष भूमिका निभा रही हैं, जो बेहद प्रशंसनीय है।

आभार ज्ञापन लायंस क्लब, सीवान की सचिव मोनिका शेखर ने किया। कार्यक्रम का समापन हो गया लेकिन कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं का उत्साह सीवान की सांस्कृतिक जीवंतता का एक उज्जवल अध्याय अवश्य लिख गया।

यह भी पढ़े

क्या ईरान इजरायल पर हमले की तैयारी कर ली है?

हिंडनबर्ग में मुख्य निवेशक हैं जॉर्ज सोरोस-भाजपा

श्रद्धालुओं ने शिवालय में जलाभिषेक  करने को लेकर निकाली भव्य शोभा यात्रा  

अररिया में आपसी विवाद में अधेड़ को गोलियों से छलनी की, आधी रात को घर पर अपराधियों ने धावा बोला

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: बदमाशों ने मांगी 5 लाख रंगदारी

रामनगर में कांग्रेस जनों का प्रतिनिधिमंडल अपर नगर आयुक्त एवं जोनल अधिकारी से मिला, 6 सूत्री मांगों को लेकर दी आंदोलन की चेतावानी

सक्रिय पुलिसिंग के तहत सिपाही भर्ती परीक्षा के उदय ओझा गिरोह के 03 अन्य सदस्यों को किया गया गिरफ्तार

छुट्टी के दिन IAS अफसरों की तबदला : बिहार के पांच आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, लिस्ट देखें….

Leave a Reply

error: Content is protected !!