Breaking

बलिया पाॅलिटेक्निक कालेज के सेवानिवृत्त प्राचार्य का 94 वर्ष की उम्र में निधनं,शोक की लहर

बलिया पाॅलिटेक्निक कालेज के सेवानिवृत्त प्राचार्य का 94 वर्ष की उम्र में निधन,शोक की लहर

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

हिंदी, भोजपुरी और संस्कृत में अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से हुएं हैं सम्मानित

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):


सारण जिला के मशरक के चरिहारा गांव निवासी उतर प्रदेश के बलिया पाॅलेटिक्निक कालेज के सेवानिवृत्त प्राचार्य हीरालाल अमृत पुत्र का 94 वर्ष की उम्र में बुधवार को निधनं हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। सेवानिवृत्त प्राचार्य भोजपुरी, हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत भाषा के विद्वान थे और दर्जनों साहित्य पुस्तकों के लेखक भी रह चुकें हैं।

 

उन्हें भोजपुरी और संस्कृत में साहित्य पुस्तकों के लेखन में अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है। उन्होंने गांव के लड़कों लड़कियों की शिक्षा के लिए अमूल्य योगदान दिया है वहीं सेवानिवृत्त होने के बाद भी निःशुल्क शिक्षा दान में लगें रहें। उनके निधनं पर शोक सभा आयोजित की गयी जिसमें दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गयी साथ ही उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गयी।

 

मौके पर शिक्षक शुभ नारायण सिंह, रामजीवन सिंह,जय बिहार फाउंडेशन के संजय सिंह,डॉ प्रभात,अजय सिंह,युगल किशोर सिंह,भुटन सिंह, शिवनारायण सिंह धर्मेंद्र सिंह बिजली सुनील सिंह,रंजन कुमार सिंह,सबीता सिंह,पुटुक सिंह, कांग्रेस नेता शैलेश सिंह, प्रोफेसर रोहित कश्यप समेत अन्य मौजूद रहें।

 

वहीं महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, बनियापुर विधायक केदारनाथ सिंह,प्रखंड प्रमुख रवि प्रकाश सिंह मंटू,प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष अजीत सिंह, सरपंच संघ अध्यक्ष अजय सिंह,पूर्व उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन, भाजपा मंडल अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा, जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामाधार सिंह, पश्चिमी सरपंच बिनोद प्रसाद, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह ने भी शोक व्यक्त किया। उनका दाह संस्कार उनके पुत्र डॉ ओमप्रकाश गुरूवार को रिविलगंज के गोदना घाट पर किया जाएगा।

यह भी पढ़े

84 वां शहादत दिवस पर याद किये गये शहीद जयमंगल महतो

अमनौर में भारत बंदी का दिखा असर, दुकाने बन्द रही, आंदोलनकारिओं ने आगजनी कर  किया प्रदर्शन

PM मोदी के लिए अमेरिका का खतरनाक योजना क्या है?

भारत-मलेशिया संबंधों में मोदी और इब्राहिम ने छह समझौतों पर किए हस्ताक्षर

अजमेर सेक्स स्कैंडल कांड में 32 वर्ष बाद आया निर्णय

एक बार फिर क्यों याद आई अरुणा शानबाग?

Leave a Reply

error: Content is protected !!