राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने 6 अधिकारियों का किया ट्रांसफर, दी यह जिम्मेदारी,जानें…
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:
राजस्व सेवा के 6 अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है. यह सभी भूमि सुधार उपसमाहर्ता एवं समकक्ष स्तर केपदाधिकारी हैं,राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की तरफ से आज गुरूवार को अधिसूचना जारी कर दी गई.किशनगंज के अपर जिला भू अर्जन पदाधिकारी रंजीत कुमार को इसी पद पर बांका में पदस्थापित किया गया है .
गोपालगंज के अपर जिला भूमि अर्जन पदाधिकारी चंद्रशेखर तिवारी को जमुई का अपर जिला भू अर्जन पदाधिकारी बनाया गया है. भोजपुर के अपर जिला भू अर्जन पदाधिकारी विजेंद्र कुमार को इसी पद पर सारण में पदस्थापित किया गया है.
सीतामढ़ी के अपर जिला भू अर्जन पदाधिकारी विकास कुमार को दरभंगा का अपर जिला भू अर्जन पदाधिकारी बनाया गया है. पश्चिम चंपारण के कार्यपालक दंडाधिकारी अजीत कुमार झा को वैशाली का अपर जिला भू अर्जन पदाधिकारी बनाया गया है.
वहीं अररिया के कार्यपालक दंडाधिकारी विजय कुमार गुप्ता को अपर जिला भूअर्जन पदाधिकारी मधुबनी के पद पर पद स्थापित किया गया है.
यह भी पढ़े
बिहार के भ्रष्ट DTO के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, इस मामले में हुई बड़ी कार्रवाई, मचा हड़कंप
सीवान की खबरें : डीएम के आदेश पर पदाधिकारियों ने लगाया जनता दरबार
शबरी से द्रौपदी मुर्मू तक का सफर…
ब्रिटेन में खालिस्तानियों के प्रति उदासीनता दिखती है,क्यों?
स्टालिन परिसीमन के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने में क्यों जुटे है?
जयराम कन्या महाविद्यालय में हुआ संगीत के क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण पर व्याख्यान का आयोजन