सही पोषण देश रौशन को लेकर सेविकाओं ने निकाली पोषण अभियान रैली

सही पोषण देश रौशन को लेकर सेविकाओं ने निकाली पोषण अभियान रैली

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

कुपोषण दूर करने को लेकर विभिन्न माध्यमों से जानकारी दी गई:
महिला पर्यवेक्षिका कर रही कार्यों का अनुश्रवण:

श्रीनारद मीडिया, मधेपुरा,(बिहार):


पोषण माह को लेकर जिले में बाल विकास परियोजना के द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया का रहा है। आई सी डी एस के जिला प्रोग्राम पदाधिकारी के द्वारा जिले के सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को इस बाबत आदेश जारी कर गतिविधियों का आयोजन करने को कहा। जारी आदेश में पोषण रैली, गर्भवती महिलाओं के लिए पोषण युक्त आहार लेने के लिए स्लोगन लेखन प्रतियोगिता, बच्चों में वृद्धि निगरानी एवम् पोषण परामर्श डेस्क स्थापन आदि करने को कहा गया है। इसी क्रम में जिले के प्रखंडों के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर गतिविधियों का आयोजन जारी है।

ग्वालपाड़ा प्रखंड में महिला पर्यवेक्षिका एवम् बीपीए की अगुवाई में आयोजित हुई पोषण रैली:
ग्वालपाड़ा प्रखंड में महिला पर्यवेक्षिका मिताली कुमारी, रीता कुमारी एवम बीपीए संजय कुमार की अगुवाई में प्रखंड के आंगनबाड़ी सेविकाओं एवम् सहायिका ने पोषण अभियान रैली का आयोजन किया। रैली में लगभग 100 आंगनबाड़ी कर्मियों ने भाग लिया। महिला पर्यवेक्षिका मिताली कुमारी बताती हैं कि पूरे माह को पोषण माह के रूप में मनाए जाने का निर्देश है। इसमें एक से तीन सितंबर तक आंगनबाड़ी केंद्र से रैली निकलना है। चार से सोलह सितंबर तक बच्चे के वजन व ऊंचाई मापना है। गर्भवती महिलाओं को पोषण के प्रति जागरूक करना है। इसी को लेकर आज ग्वालपाड़ा प्रखंड में पोषण रैली का आयोजन किया गया। रैली के दौरान कर्मियों के बीच दो गज दूरी का पालन एवम् मास्क का उपयोग करने जैसी बातों पर भी ध्यान दिया गया। वहीं बीपीए संजय कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत आयोजित जागरुकता रैली के दौरान लोगों को कुपोषण दूर करने को लेकर विभिन्न माध्यमों से जानकारी दी जा रही है। रैली में सेविकाओं द्वारा हरी साग-सब्जी खाना है, एनीमिया दूर भगाना है, संतुलित आहार खाना है कुपोषण दूर भगाना है, सही पोषण देश रोशन जैसे नारे लगाए गए। रैली प्रखंड के विभिन्न मार्ग का भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया।

मातृ वंदना शिविर का भी हुआ आयोजन:
पोषण माह के तहत प्रखंड के विभिन्न आंगनबाडी केंद्रों एवं बाल विकास कार्यालय में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का कैंप का आयोजन कर लाभुकों को योजना की जानकारी दी गई। सेविकाओं के द्वारा महिलाओं को हाथ की साफ सफाई, पोषण के लिए पोषण वाले सब्जियों के पौधे की जानकारी दी गई।

30 सितंबर तक चलेगा अभियान:
उल्लेखनीय है कि जिले के बच्चों में कुपोषण मिटाने के लिए आई सी डी एस द्वारा सितम्बर माह को पोषण माह के तौर पर मनाया जा रहा है। पोषण माह के दौरान (6 वर्ष से कम आयु के) बच्चों के लिए ऊंचाई और वजन माप के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। गर्भवती महिलाओं के लिए स्थानीय रूप से उपलब्ध पौष्टिक भोजन की जानकारी को सामने लाने के लिए वृक्षारोपण, भोजन पकाने की विधि की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। 30 सितम्बर तक चलाये जाने वाले राष्ट्रीय पोषण माह में पोषण को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं में आवश्यक सुधार करते हुए पोषण को बढ़ावा देना एवं पोषण अभियान को सामुदायिक स्तर पर जन-जन तक पहुँचाने के लिए जन आंदोलन का रूप देना है।

यह भी पढ़े

किसानों को दी गयी धान की फसल को रोगों से बचाने की जानकारी

रेफरल अस्पताल का दर्जा मिलने पर बीजेपी नेताओं ने व्यक्त की प्रसन्नता

 कोर्स से दयानंद, तिलक, लोहिया और जेपी को हटाने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई- सुशील कुमार मोदी

छपरा के जलालपुर में किसान समन्यवय संघर्ष समिति की बैठक आयोजित

Leave a Reply

error: Content is protected !!