स्मार्ट मीटर लगाए जाने के खिलाफ राजद ने दिया प्रखंड कार्यालय पर एकदिवसीय सांकेतिक धरना।

श्रीनारद मीडिया, प्रभात कुमार मिश्रा, गया ( बिहार )

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

हर घर में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बिहार सरकार के आदेश के खिलाफ कांग्रेस के बाद अब राजद ने भी जंग छेड़ दिया है। प्रदेश नेतृत्व में आह्वान पर मंगलवार को राजद कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय पर एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया। एक दिवसीय सांकेतिक धरना की अध्यक्षता कर रहे पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष कृष्णदेव यादव ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए की सरकार तानाशाह हो गई है। जो अपने कर्ज का बोझ गरीब जनता पर थोपना चाहती है।

स्मार्ट मीटर के आड़ में बिहार सरकार गरीबों का दोहन और शोषण कर रही है। पहले जिस व्यक्ति को प्रति माह दो सौ ढाई सौ बिजली बिल भरना पड़ता था। आज स्मार्ट मीटर लगाने पर उसे हजार रूपया बिल देना पड़ रहा है। जो गरीबों के खिलाफ सरकार की दमनकारी नीति है। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार की गरीब विरोधी इस नीति को राजद कभी सफल नहीं होने देगा।

अगर सरकार अपने इस फरमान को जल्द से जल्द वापस नहीं लेती है तो राजद सड़क से सदन तक उग्र प्रदर्शन करेगा। धरना का संचालन युवा प्रखंड अध्यक्ष संजय यादव ने किया। धरना को प्रखंड उपाध्यक्ष शिवव्रत मंडल, उमेश यादव, पूर्व सरपंच सह राजद नेता राजेश यादव, मुखिया मुन्ना मालाकार, रामजी पासवान, लालधारी मांझी, रामजनम चौहान, कृष्णमुरारी यादव, नंदलाल पासवान सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!