शादी का झांसा देकर लूटता रहा अस्‍मत, पीड़ि‍ता अब लगा रही न्‍याय की गुहार

शादी का झांसा देकर लूटता रहा अस्‍मत,पीड़ि‍ता अब लगा रही न्‍याय की गुहार

श्रीनारद मीडिया,रोहित मिश्रा,स्टेट डेस्क

शादी का झांसा देकर पहले युवती का सात माह तक यौन शोषण करने और गर्भवती होने पर ठुकराने के मामले में पीड़ि‍ता ने न्‍याय की गुहार लगाई है। इस मामले में वह पहले ही प्राथमिकी दर्ज करा चुकी है। लेकिन अब तक आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वह धमकी दे रहा है। बधैला थाना क्षेत्र की पीड़ि‍ता ने डीएम धर्मेंद्र कुमार और एसपी आशीष भारती को आवेदन देकर आरोपित धोरडीही गांव के विकास कुमार चौधरी की गिरफ्तारी की गुहार लगाई है।

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

गर्भवती होने के बाद घर से भगा दिया

डीएम और एसपी को दिए आवेदन में पी‍ड़‍िता ने बताया कि आर्थिक तंगी के कारण वह नौकरी की तलाश में थी। इसी दौरान धोरडीही गांव के विकास कुमार चौधरी ने घर में काम देने का झांसा दिया। इसके बाद उसने उसे सासाराम के गौरक्षणी स्थित मकान में रखा था। वहां कुछ दिनों बाद उसने शादी का झांसा दिया। इस क्रम में लगातार सात महीने तक उसका यौन शोषण किया। जब वह गर्भवती हो गई तो विकास को इसकी जानकारी दी। इसके बाद विकास ने उसे अपने घर से भगा दिया। वह मिन्‍नतें करती रहीं लेकिन विकास पर इसका कोई असर नहीं पड़ा।

महिला अधिकारी ही कर रहीं मामले की जांच

उसने 22 फरवरी को नगर थाने में विकास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। लेकिन प्राथमिकी दर्ज होने के एक पखवारे बाद भी आरोपित को पुलिस ने नहीं पकड़ा। अब वह प्राथमिकी उठाने की धमकी दे रहा है। इस कारण वह दहशत में है। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष कामख्या नारायण सिंह ने बताया कि उस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान के लिए सब इंस्‍पेक्‍टर शोभा रानी को लगाया गया है। वे ही इस कांड की आइओ हैं। जांच चल रही है, आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत है। जल्‍द ही आरोपित की गिरफ्तारी की जाएगी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!