रोहित शर्मा ने कटक में ठोकी तूफानी सेंचुरी,तोड़ा सचिन और द्रविड़ का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने कटक में ठोकी तूफानी सेंचुरी,तोड़ा सचिन और द्रविड़ का रिकॉर्ड

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

भापतीय कप्तान रोहित शर्मा ने ‘फ्लॉप शो’ पर फुल स्टॉप लगा दिया है। वह फॉर्म में लौट आए हैं। ‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित ने रविवार को इंडिया वर्सेस इंग्लैंड दूसरे वनडे मैच में तूफानी सेंचुरी ठोकी। उन्होंने बतौर ओपनर उतरने के बाद 76 गेंदों में 9 चौकों और 7 छक्कों के दम पर शतक कंप्लीट किया। उन्होंने सिक्स लगाकर सेंचुरी पूरी की। यह उनके वनडे करियर का 32वां शतक है। रोहित ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है। उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ा है।

दरअसल, रोहित वनडे में सबसे कम पारियों में 32 शतक तक पहुंचने वाले दूसरे प्लेयर हैं। रोहित ने 259 वनडे पारियों में यह आंकड़ा छुआ। सचिन ने 283 पारियों में 32 वनडे शतक लगाए थे। विराट कोहली टॉप पर हैं, जिन्होंने 194 पारियों में यह कारनामा अंजाम दिया। 37 वर्षीय रोहित सलामी बल्लेबाज के रूप में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाल भारतीय क्रिकेटर भी बन गए हैं। वह अभी तक 15,350 से अधिक रन बना चुके हैं। उन्होंने सचिन को पछाड़ा, जिन्होंने बतौर वनडे ओपनर 15335 रन जुटाए। लिस्ट में टॉप पर पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग हैं। सहवाग ने 16119 रन जोड़े।

रोहित ने 30 की उम्र के बाद भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सचिन का पछाड़ा है। वह 36 सेंचुरी जड़ चुके हैं। सिचन ने 30 की उम्र के बाद 35 शतक मारे थे। रोहित ने इसके अलावा वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 प्लेयर्स की लिक्ट में एंट्री कर ली है। उन्होंने द्रविड़ को 11वें स्थान पर धकेल दिया। ‘हिटमैन’ के खाते में 267 वनडे मैचों में 11000 से ज्यादा रन हैं। वहीं, द्रविड़ ने 344 वनडे में 10889 रन बटोरे। फेहरिस्त में टॉप पर सचिन हैं, जिन्होंने 18426 वनडे रन बनाए। श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर कुमार संगाकारा (14234) दूसरे और विराट कोहली (13911) तीसरे नंबर पर हैं।

रोहित साथ ही वनडे में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले दूसरे प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा। गेल फिलहाल 337 सिक्स उड़ा चुके हैं। गेल ने अपने करियर में 331 छक्के मारे। रोहित और गेल से आगे पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी हैं, जिन्होंने 351 सिक्स ठोके। श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या (279) चौथे और पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी (229) पांचवें नंबर पर काबिज हैं।

रोहित शर्मा के सबसे तेज वनडे शतक

63 बनाम अफगानिस्तान, दिल्ली 2023

76 बनाम इंग्लैंड, कटक 2025

82 बनाम इंग्लैंड, नॉटिंघम 2018

82 बनाम न्यूजीलैंड, इंदौर 2023

84 बनाम वेस्टइंडीज, गुवाहाटी 2018

रोहित शर्मा ने कटक के बाराबती स्टेडियम में 10 पारियों का सूखा खत्म किया। रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में 30 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। उनका यह चौथा सबसे तेज अर्धशतक है। रोहित शर्मा का यह अर्धशतक 10 इंटरनेशनल पारियों के बाद आया है।

रोहित शर्मा ने इससे पहले अपना आखिरी पचासा (अर्धशतक) अक्टूबर 2024 में बेंगलुरु में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में लगाया था। उस मैच में रोहित शर्मा ने दूसरी पारी में 52 रन बनाये थे। उसके बाद से उन्होंने अगली 10 पारियों में क्रमशः 0, 8, 18, 11, 3, 6, 10, 3, 9 और 2 रन बनाये थे। इसके साथ ही रोहित शर्मा वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए। उन्होंने क्रिस गेल को पीछे छोड़ा।

शाहिद अफरीदी के हैं वनडे में सबसे ज्यादा छक्के

अर्धशतक पूरा करते समय रोहित शर्मा के वनडे इंटरनेशनल में अब 335 छक्के हो गए हैं। रोहित शर्मा ने 267 वनडे की 259वीं पारी में यह उपलब्धि अपने नाम की है। क्रिस गेल ने अपने करियर में 301 वनडे की 294 पारियों में 331 छक्के लगाये थे। रोहित शर्मा अब वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में सिर्फ पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी से पीछे हैं। शाहिद अफरीदी ने अपने करियर में 398 वनडे की 369 पारियों में 351 छक्के लगाये थे।

इंग्लैंड के खिलाफ टॉस के लिए सिक्का उछालते ही रोहित शर्मा ने सचिन तेंदुलकर, कपिल देव, एमएस धोनी, सौरव गांगुली और विराट कोहली जैसे दिग्गजों के एक और क्लब में खुद को शामिल किया। वह वनडे इंटरनेशनल में 50 या उससे ज्यादा मुकाबलों में कप्तानी करने वाले 8वें भारतीय हैं।

बतौर कप्तान सर्वाधिक वनडे मैच खेलने वाले भारतीय

  • 200 वनडे मैच: एमएस धोनी
  • 174 वनडे मैच: मोहम्मद अजहरुद्दीन
  • 146 वनडे मैच: सौरव गांगुली
  • 095 वनडे मैच: विराट कोहली
  • 079 वनडे मैच: राहुल द्रविड़
  • 074 वनडे मैच: कपिल देव
  • 073 वनडे मैच: सचिन तेंदुलकर
  • 050 वनडे मैच: रोहित शर्मा
  • 037 वनडे मैच: सुनील गावस्कर

वनडे में 2002 के बाद से 10 ओवर से पहले सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज

  • 7: एडम गिलक्रिस्ट
  • 7: वीरेंद्र सहवाग
  • 7: ब्रेंडन मैकुलम
  • 6: क्रिस गेल
  • 5: रोहित शर्मा
  • 4: तिलकरत्ने दिलशान
  • 4: तमीम इकबाल
  • 4: डेविड वार्नर
  • 4: ट्रेविस हेड

Leave a Reply

error: Content is protected !!