Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
रोटरी क्लब ऑफ पटना मिलेनियम ने मध्य विद्यालय सिपारा में सीलिंग फैन,गमला ,पौधा और पाठ्य सामग्री डोनेट किया - श्रीनारद मीडिया

रोटरी क्लब ऑफ पटना मिलेनियम ने मध्य विद्यालय सिपारा में सीलिंग फैन,गमला ,पौधा और पाठ्य सामग्री डोनेट किया

रोटरी क्लब ऑफ पटना मिलेनियम ने मध्य विद्यालय सिपारा में सीलिंग फैन,गमला ,पौधा और पाठ्य सामग्री डोनेट किया

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, पटना (बिहार):

सामाजिक संगठन रोटरी क्लब ऑफ ऑफ पटना मिलेनियम ने मध्य विद्यालय सिपारा में पांच सीलिंग फैन 50 गमला , पाठ्य सामग्री और पौधा डोनेट किया।
कार्यक्रम का संयोजन राजकीय सम्मान प्राप्त शिक्षिका डा.नम्रता आनंद ने किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ पटना मिलेनियम की अध्यक्ष चितंन जैन, फर्स्ट लेडी सोनल जैन, संयुक्त सचिव पायल धनडारिया, श्वेता पोद्दार उपस्थित थी। सीलिंग फैन ,गमला, पाठ्य सामग्री और पौधा पाकर सभी छात्र उत्साहित नजर आये।इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ पटना मिलेनियम के सदस्यों ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

डा. नम्रता आनंद ने कहा कि आज के समय में पर्यावरण असंतुलित हो गया है। बढ़ती आबादी, औद्योगीकरण, प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध इस्तेमाल से आज विश्व का तापमान चिंतित स्तर पर बढ़ रहा है।पर्यावरण के प्रति जागरूकता ना होने के कारण पर्यावरण संरक्षण की समस्या लगातार उत्पन्न हो रही है। पर्यावरण संरक्षण का विश्व के सभी नागरिकों तथा प्राकृतिक परिवेश से गहरा संबंध है। पर्यावरण संरक्षण के लिए पर्यावरण को प्रदूषित करने वाले कारणों पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। पर्यावरण संरक्षण किसी एक व्यक्ति या एक देश का काम नहीं है यह पूरे विश्व के लोगों का कर्तव्य बनता है कि वह पर्यावरण को संरक्षित रखें।लोगों को वन संरक्षण पर ध्यान देना चाहिए।

चितंन जैन और सोनल जैन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण का मुख्य उद्देश्य भविष्य के लिए पर्यावरण या प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करना है। इस सदी में हम लोग विकास के नाम पर पर्यावरण को लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं। वैज्ञानिक गतिविधियों के कारण पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। साथ ही कभी औद्योगिकीकरण के नाम पर तो कभी शहरीकरण के नाम पर पेड़ो की अंधाधुंध कटाई हुई है। बढ़ती जनसंख्या के कारण भी पर्यावरण संकट गहराता जा रहा है।

पायल धनडारिया, श्वेता पोद्दार ने कहा कि यदि समय रहते हम नहीं चेते और पर्यावरण को बचाने के बारे में नहीं सोचा तो, इसके भयंकर परिणाम हो सकते हैं। पूरे सौर-मंडल में केवल हमारी पृथ्वी पर ही जीवन संभव है लेकिन यह अधिक दिनों तक संभव नहीं है। हमें समय रहते, पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त करके सुरक्षित करना है।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक कृष्ण नंदन प्रसाद ने इस पहल की सराहना की और रोटरी क्लब ऑफ पटना मिलेनियम के सदस्यों को इसके लिये धन्यवाद दिया है।

यह भी पढ़े

शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिये डा.नम्रता आनंद को शिक्षक दर्पण परिवार ने किया सम्मानित

प्रत्युत्तर, मेरी आत्मा की सच्ची अभिव्यक्ति नहीं, केवल और केवल प्रेमाभक्ति का प्रस्तुतीकरण है.कैसे?

हाई स्कूल के छात्राओं ने साइकिल रैली निकाल बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ को लेकर लोगो को जागरूक किया

पाँच सूत्री मांगो को लेकर आंगनबाडी सेविकाओं और सहायिकाओ ने किया धरना

बालिकाओं के अस्तित्व एवं अस्मिता के लिये जागरूकता आवश्यक हैं,क्यों?

Leave a Reply

error: Content is protected !!