Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
मधुबनी में खिरहर धरोहर महादेव मंदिर के दो साधुओं की निर्मम हत्या, सिर काटकर धड़ से किया अलग - श्रीनारद मीडिया

मधुबनी में खिरहर धरोहर महादेव मंदिर के दो साधुओं की निर्मम हत्या, सिर काटकर धड़ से किया अलग

मधुबनी में खिरहर धरोहर महादेव मंदिर के दो साधुओं की निर्मम हत्या, सिर काटकर धड़ से

किया अलग

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

 

बिहार के मधुबनी जिले के  खिरहर थाना क्षेत्र के खिरहर धरोहर नाथ महादेव मंदिर परिसर में मंगलवार की रात दो साधुओं की निर्मम हत्या कर दी गई। दोनों मृत साधुओं की पहचान बासोपट्टी थाना क्षेत्र के सिरियापुर गांव निवासी 60 वर्षीय हीरा दास व भगवानपुर गांव निवासी 40 वर्षीय आनन्द मिश्र के रुप में की गई है। मंगलवार की रात करीब 12 बजे अज्ञात अपराधियों ने मंदिर में सो रहे दोनों साधु को कुदाल से काटकर सर धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद बगल के भूसा घर में कपड़ा से लपेट कर दोनों साधुओं के सिरकटी धड़ को छुपा दिया। वहीं एक साधु के सिर को भूसा में छुपा दिया। जबकि दूसरे साधु के सिर को बगल के चारदीवारी के समीप गड्ढा में रखकर ढंक दिया।

इस घटना की सूचना पुलिस को बगल के कमरे देख रहे पुजारी नारायण मुखिया ने दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद शव को ढूंढा गया। जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस जांच में जुट गई। पुजारी नारायण मुखिया के बयान पर पुलिस ने दीपक चौधरी के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। दीपक चौधरी के घर से घटना में प्रयुक्त कुदाल बरामद किया है। बरामद कुदाल खून लगा हुआ है। इसकी पुष्टि खिरहर थानाध्यक्ष अंजेश कुमार ने की है। बहरहाल एक साथ कुदाल से सिर काटकर दो साधुओं की हत्या से सनसनी फ़ैल गई है। लोगों में आक्रोश व दहशत है। घटना के कारण का पता नहीं चला है। पुलिस घटना के कारण पता करने एवं हत्यारा को गिरफ्तार करने में जुट गई है।घटनास्थल पर जाकर खिरहर थानाध्यक्ष अंजेश कुमार, साहरघाट थानाध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, अरेर थानाध्यक्ष राजकिशोर कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मामले की जांच की। थानाध्यक्ष अंजेश कुमार ने बताया कि घटना दुखद है। जांच चल रही है।

 

यह भी पढ़े

सीवान के वरिष्‍ठ चिकित्‍सक, सामाजिक कार्यकर्ता डा0 टीएन सिंह का निधन

रेखा तिवारी के निधन से भोजपुरिया संस्कृति का कोहिनूर छीन गया है  :  संजय सिंह

भोजपुरी लोकगायिका चंदन तिवारी की मां रेखा तिवारी का निधन

तिहाड़ जेल में बंद सीवान के पूर्व सांसद मो0 शहाबुद्दीन कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

श्याम देहाती के निधन पर फूट-फूट कर रोए खेसारी, बोले अपने भाई को नहीं बचा पाया

Leave a Reply

error: Content is protected !!