साहित्य अकादेमी पुरस्कार 2024 की हुई घोषणा
श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क
अकादेमी के सचिव के. श्रीनिवासराव ने प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि पुरस्कार 21 भाषाओं के लिए घोषित किए गए हैं, जिनमें आठ कविता-संग्रह, तीन उपन्यास, दो कहानी संग्रह, तीन निबंध, तीन साहित्यिक आलोचना, एक नाटक और एक शोध की पुस्तकें शामिल हैं.
बाद में घोषित होंगे बांग्ला, डोगरी और उर्दू के पुरस्कार
उन्होंने कहा कि बांग्ला, डोगरी और उर्दू में पुरस्कारों की घोषणा बाद में की जाएगी. पुरस्कारों की अनुशंसा 21 भारतीय भाषाओं की निर्णायक समितियों द्वारा की गई और साहित्य अकादेमी के अध्यक्ष माधव कौशिक की अध्यक्षता में आयोजित अकादेमी के कार्यकारी मंडल की बैठक में आज इन्हें अनुमोदित किया गया.
पुरस्कार प्राप्त पुस्तकें हैं:
कविता-संग्रह
समीर तांती (असमिया)
दिलीप झावेरी (गुजराती)
गगन गिल (हिंदी)
के. जयकुमार (मलयालम)
हाओबम सत्यबती देवी (मणिपुरी)
पॉल कौर (पंजाबी)
मुकुट मणिराज (राजस्थानी)
दीपक कुमार शर्मा (संस्कृत)
उपन्यास
अरन राजा (बोडो)
ईस्टरिन किरे (अंग्रेजी)
सोहन कौल (कश्मीरी)
कहानी-संग्रह
युवा बराल (नेपाली)
हूंदराज बलवाणी (सिंधी)
निबंध
मुकेश थली (कोंकणी)
महेन्द्र मलंगिया (मैथिली)
बैष्णब चरण सामल (ओड़िया)
साहित्यिक आलोचना
के.वी. नारायण (कन्नड़)
सुधीर रसाल (मराठी)
पेनुगोंडा लक्ष्मीनारायण (तेलुगु)
नाटक
महेश्वर सोरेन (संताली)
शोध
ए.आर. वेंकटचलपति (तमिल)
ये पुरस्कार पिछले पांच साल यानी, 1 जनवरी 2018 से 31 दिसंबर 2022 के दौरान पहली बार प्रकाशित पुस्तकों पर दिए गए हैं.
गगन गिल के बारे में जानिए
गगन गिल को मिल चुका है कई पुरस्कार
गगन गिल की प्रमुख हिन्दी कविताओं में- एक दिन लौटेगी लड़की, अंधेरे में बुद्ध, थपक थपक दिल थपक थपक, यह आकांक्षा समय नहीं, मैं जब तक आयी बाहर समेत कई और कविता संग्रह शामिल हैं. उन्हें साहित्यिक रचनाओं के लिए भारत भूषण अग्रवाल पुरस्कार, संस्कृति पुरस्कार मिल चुका है.
इन लोगों को भी मिलेगा अवार्ड
साहित्य अकादमी अवार्ड 2024 के लिए गगन गिल समेत 21 लोगों के नामों की घोषणा की गई है.