पूर्व के कांडो में हुई छापामारी में कानून को हाथ में लेने वालों के विरूद्ध सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:
सारण पुलिस द्वारा कानून को हाथ में लेने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस पर हमला करने एवं सरकारी कार्य में बाधा पहुँचाने के आरोप में 03 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया दिनांक-28.11.2024 को मांझी थाना पुलिस टीम द्वारा 380/24 एस०सी०/एस०टी० कांड के अनुसंधान के क्रम में कांड के नामजद अभियुक्तों कि गिरफ्तारी हेतु ग्राम चकिया में छापामारी किया गया।
छपामारी के क्रम में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को थाना लाने के क्रम में 15-20 लोगों द्वारा हाथ में लाठी डंडा से मांझी पुलिस टीम पर हमला कर गिरफ्तार अभियुक्त को छुड़ा लिया गया। इस संदर्भ में 10 ज्ञात एवं 10 अज्ञात लोगों के विरूद्ध मांझी थाना कांड सं0-381/24 दिनांक-28. 11.24 धारा-315(2)/126(2)/132/109/352/351 (2) एवं (3)/3 (5) बी०एन०एस० दर्ज कर 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया था। इसी क्रम में आज दिनांक 03.12.24 को अनुसंधान के क्रम में प्राप्त आसूचना के आधार पर 03 और अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। इस कांड में संलिप्त अन्य के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता :-
1. अमरजीत कुमार, पिता-राजनाथ साह, साकिन चकिया, थाना-मांझी, जिला-सारण।
2. हिमांशु कुमार, पिता- राजनाथ साह, साकिन-चकिया, थाना-मांझी, जिला-सारण।
3. विनय कुमार शर्मा, पिता कन्हैया शर्मा, साकिन-चकिया, थाना-मांझी, जिला-सारण।
▶ टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी:-
पु०अ०नि० अमित कुमार थानाध्यक्ष मांझी थाना, पु०अ०नि० विपुल कुमार, मांझी थाना एवं थाना के अन्य कर्मी।
यह भी पढ़े
लूटकांड के अप्राथमिकी अभियुक्त अरूण नट को किया गया गिरफ्तार
मसौढ़ी से लूटपाट मामले में 3 अपराधी गिरफ्तार
असम में हेमंत सरकार का फैसला,गोमांस पर प्रतिबंध
भारतीय रेलवे अपने यात्रियों को 56993 करोड़ रुपये की सब्सिडी देती है-अश्विनी वैष्णव
चार दशक बाद भी भोपाल गैस कांड के जख्म नहीं भरे,क्यों?