Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
सावन शिव आराधना का माह है : मां लक्ष्मी की इन राशियों पर बरसेगी विशेष कृपा! - श्रीनारद मीडिया

सावन शिव आराधना का माह है : मां लक्ष्मी की इन राशियों पर बरसेगी विशेष कृपा!

सावन शिव आराधना का माह है : मां लक्ष्मी की इन राशियों पर बरसेगी विशेष कृपा!

सावन महीने में मां लक्ष्मी 5 राशियों के लोगों को अपना वरदान देने वाली हैं

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडियाा,सेंट्रल डेस्‍क:

सावन माह सभी महीनों में सबसे पवित्र माह होता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार सावन का महीना साल का पांचवां महीना होता है। सावन का महीना भगवान शिव को बहुत ही प्रिय होता है। सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव की विशेष पूजा-आराधना की जाती है। इस माह से ही सोलह सोमवार के व्रत प्रारंभ होते हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सृष्टि के पालनकर्ता भगवान विष्णु देवशयनी एकादशी से लेकर देवउठनी एकादशी तक निद्रा में होते हैं ऐसे में समस्त सृष्टि की जिम्मेदारी भगवान शिव के कंधों पर होती है। इसके साथ ही जो लोग सावन के महीने में अपनी पूजा से मां लक्ष्मी को प्रसन्न करते हैं, उनका घर खुशियों से भर जाता है। मां लक्ष्मी की कृपा उनके घर पर बरसती है और उनके घर में सुख-समृद्धि लाती है। इस बार सावन 14 जुलाई से शुरू होकर 12 अगस्त को समाप्त हो रहा है। इस महीने में मां लक्ष्मी 5 राशियों के लोगों को अपना वरदान देने वाली हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां।

मिथुन राशि : सावन में इस राशि के जातक पैसों से भरे रहेंगे. किसी जरूरतमंद की आर्थिक मदद करने का मौका मिलेगा। आप मंदिरों में दान भी कर सकते हैं। आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। कानूनी मामलों में आपको सफलता मिल सकती है

सिंह राशि : इस माह में इस राशि के लोगों को समाज में मान सम्मान मिलेगा। उन्हें समाज में उच्च प्रतिष्ठा प्राप्त हो सकती है। उनके घर में अचानक धन का आगमन हो सकता है। अपनी मेहनत से इन्हें हर कार्य में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की ओर से वे निश्चिंत रहेंगे।

तुला राशि: इस राशि के लोग समाज में सभी को प्रिय होंगे। वे जहां भी जाएंगे, उन्हें सम्मान मिलेगा। मां लक्ष्मी के साथ मां सरस्वती की कृपा भी उन पर बनी रहेगी। आपकी मधुर वाणी सभी को अपनी ओर आकर्षित करेगी। राजनीति में आगे बढ़ने के योग भी बन रहे हैं।

धनु राशि: ऑफिस में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है। आपके बॉस आपसे खुश होंगे और आपके काम की सराहना करेंगे। आपको व्यापार में नए सौदे मिल सकते हैं। यदि आप नई संपत्ति में निवेश करना चाहते हैं तो यह समय अनुकूल है।

मीन राशि : इस राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सावन के महीने में लोगों द्वारा अपने हाथों से दान-पुण्य का योग देखा जा रहा है। इससे समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके घर कोई नया वाहन आ सकता है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है।

यह भी पढ़े

पूर्व मुखिया प्रत्याशी के निधन पर उमड़ा जन सैलाब

सावन माह में  करें यह उपाय,  आपके जीवन में  धन एवं ऐश्‍वर्य की होगी प्राप्ति

राम नगर पालिका में बजट पत्रावली गायब कर हुआ करोड़ों का वारा न्यारा

Leave a Reply

error: Content is protected !!