सोनपुर डायट में श्रद्धा पूर्वक मनाया गया विदुषी हेलन केलर का जन्मदिवस
श्रीनारद मीडिया, सीवान/छपरा (बिहार)
सारण के सोनपुर स्थित डायट में प्रिंसिपल डॉ अभय कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को प्रसिद्ध लेखिका दिव्यांग हेलन एडम्स केलर का जन्म दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया।
व्याख्याता विजय कुमार भास्कर के संयोजकत्व में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ अभय कुमार सिंह, प्रो डॉ जयप्रकाश, प्रो डॉ शिखा कुमारी, प्रो विकास वर्द्धन, प्रो सीमा कुमारी,प्रो अंजु कुमारी, सहित व्याख्याताओं और प्रशिक्षु शिक्षकों ने हेलन केलर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम का संचालन हिंदी के व्याख्याता जयप्रकाश ने किया। उन्होंने कहा कि दिव्यंगता के बावजूद कुछ लोगों को समाज को बहुत कुछ दिया है। उन्होंने रामभद्राचार्य का उदाहरण पेश करते हुए कहा कि उनकी उनकी आंखें दुनिया को आलोकित कर रही हैं।
इस दौरान प्राचार्य डॉ अभय कुमार सिंह ने कहा कि समाज व देश के लिए कुछ कर गुजरने वाले व्यक्ति को ही समाज सदैव याद रखता है। विदुषी हेलन केलर का संघर्षों से भरा जीवन समाज के दिव्यांग, अक्षम, वंचित, पराश्रित लोगों में जीने का जब्बा पैदा करता है।
उन्होंने समाज की बेहतरी के लिए कई कार्य किए। खासकर,समाज की दिव्यांग महिलाओं को जगाने और अपने अधिकारों के प्रति सजग और सतर्क रहने की प्रेरणा दिया। उन्होंने कहा कि उनके विचारों को हम विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के बीच लागू कर उन्हें समाज की मुख्य धारा में जोड़कर उनका जीवन सुगम बना सकते हैं। उनके कार्यों और जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है।
इस मौके पर उन्होंने दिव्यांग बच्ची को स्टीक देकर सम्मानित किया। वहीं दृष्टि बाधित व्याख्याता विजय कुमार भास्कर ने कहा कि श्रवण बाधित और दृष्टि बाधित होने के बावजूद हेलन केलर ने जीवन में दृढ़ संकल्प किया और अपने लक्ष्यों को प्राप्त किया। अपने बुलंद हौसले के चलते ही वह एक विपुल लेखक बन गईं।उनकी किताबें-‘ द स्टोरी ऑफ माई लाइफ’ सहित कई किताबें प्रकाशित हुईं।
“अमेरिकन फाउंडेशन फॉर द ब्लाइंड” की स्थापना की और दिव्यांग लोगों के लिए एक वकील के रूप में कार्य किया।
मौके पर प्रो विकास वर्धन, प्रो शिखा कुमारी, प्रो अंजू कुमारी, प्रो आरती कुमारी, प्रो सीमा कुमारी, शिक्षक महेश प्रभात, चुन्नी कुमारी, ददन तिवारी, नेयाज अहमद,सावित्री कुमार, अरुण सिंह,अनिल मांझी आदि ने भी संबोधित किया।
यह भी पढ़े
सीवान के युवक की यूपी में संदिग्ध मौत, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन