Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
पांच सूत्री मांगो को लेकर सेविका सहायिका का अनिश्चितकालीन हड़ताल लगातार जारी - श्रीनारद मीडिया

पांच सूत्री मांगो को लेकर सेविका सहायिका का अनिश्चितकालीन हड़ताल लगातार जारी

पांच सूत्री मांगो को लेकर सेविका सहायिका का अनिश्चितकालीन हड़ताल लगातार जारी

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

सारण जिले के मशरक प्रखंड क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी सेविका सहायिका द्वारा अपनी 5 सुत्री मांगो को लेकर 29 सितम्बर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की शुरुआत कर चुकी है,जो 12 वे दिन हो चुका है ‌ यह हड़ताल बिहार राज्य संयुक्त संघर्ष समिति (एटक ग्रुप) के बैनर तले चल रहा है।

आज हड़ताल के बारहवें दिन बिहार राज्य एटक समिति के महासचिव विंदेश्वर सिंह, सेविका सहायिका संघ जिलाध्यक्ष पुष्पा मिश्रा, संयोजक मणिकांत सिंह सम्मिलित हुए !बिहार राज्य एटक समिति के महासचिव विंदेश्वर सिंह ने कहा कि सरकार के द्वारा जब तक सेविकाओं एवं सहायिकाओं की पांच सूत्री मांगों को मान नहीं लिया जाता तब हड़ताल लगातार जारी रहेगा।

उन्होंने यह भी कहां की देश के अन्य राज्यों में सेविकाओं की मानदेय 5 हजार है तो यही बिहार सरकार मानदेय के रूप में केवल 1450 रु देती है। अन्य राज्यों के अपेक्षा बिहार राज्य में सेविका सहायिका से अधिक काम लिया जाता है।यानि की जन्म से लेकर मृत्यु तक सेविकाओं को ही काम करना पड़ता है। उन्होंने यह भी कहा कि आज सेविका सहायिका की मजदूरी,अन्य काम करने वाले लोगों के अपेक्षा बहुत ही कम है।सभी सेविकाओ के द्वारा समेकित बाल विकास परियोजना कार्यालय के समक्ष सरकार विरोधी नारे लगाया गया।

हड़ताल का नेतृत्व कर रही सेविका संघ की प्रखंड अध्यक्ष मधुरानी सिन्हा एवं अन्य सेविकाओं ने कहा कि सरकार सेविकाओ को छलने का काम कर रही है।चुनाव पूर्व मानदेय वृद्धि का केवल झुठा आश्वासन दिया जाता है।जबकि सेविकाओ से न्यूनतम मजदूरी से कम भी कम मानदेय देकर पोलियो, इंद्रधनुष अभियान सहित अन्य कार्य कराकर मानसिक और शारीरिक शोषण किया जाता है।

हड़ताली सेविकाओ की मांग है कि सरकार को कम से कम प्रोत्साहन राशि 10 हजार रुपए, राज्य कर्मी का दर्जा और ग्रेच्युटी देना होगा,जब तक सरकार सेविकाओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा नहीं देती है तो कम से कम सेविकाओं को 25 हजार एवं सहायिका को 18 हजार रुपए प्रति माह मानदेय प्रदान करें। सेविकाओं का कहना था कि 16 मई 2017 एवं 20 जुलाई 2022 के समझौते की आलोक में सरकार लंबित मांगों को लागू करें। धरना प्रदर्शन मे मुख्य रूप से सेविका मधुरानी सिंहा,रूबी कुमारी,ममता कुमारी, इंदू देवी,पूनम देवी,रीता देवी,मालती देवी,किरण देवी, शोभा देवी , अणु कुमारी,ललिता देवी,प्रभावती देवी तारा खातून सहित अन्य शामिल हुई।

यह भी पढ़े

नालंदा में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियार समेत भारी मात्रा में औजार बरामद, संचालक गिरफ्तार

World Mental Health Day:शरीर से ज्यादा मन को स्वस्थ बनाना जरूरी है क्यों?

बड़हरिया के शिक्षक को मिला सर्वश्रेष्ठ आइसीटी शिक्षक का पुरस्कार

Leave a Reply

error: Content is protected !!