बड़हरिया की शगुफ्ता नाज़ ने एक स्वर्ण व एक कांस्य पदक बिहार टीम के लिए जीत कर रचा इतिहास

 

बड़हरिया की शगुफ्ता नाज़ ने एक स्वर्ण व एक कांस्य पदक बिहार टीम के लिए जीत कर रचा इतिहास

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सीवान(बिहार):

सीवान जिला के बड़हरिया प्रखंड क्षेत्र के लौवान गांव की शगुफ्ता नाज ने हरियाणा के सोनीपत में आयोजित 17वीं ग्रैपलिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। ग्रैपलिंग खिलाड़ी शगुफ्ता नाज ने गत दो वर्षों से अपने कठिन परिश्रम से वह मुकाम हासिल कर लिया है जो हरेक खिलाड़ी का सपना होता है। वह अभी तक बिहार के लिए कुल पांच पदक जीत चुकी है। 2023 में आयोजित ओपेन नेशनल ग्रैपलिंग प्रतियोगिता हरियाणा के सोनीपत में आयोजित हुआ था।

उसमें शगुफता नाज ने 53 किलोग्राम भारवर्ग मेन स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया था। वहीं इस बार भी उन्होंने 2024 में सोनीपत में 52 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्ड मेडल प्राप्त कर बिहार को गौरवांवित किया है। वर्ष 2024 में राज्य स्तरीय ग्रैपलिंग प्रतियोगिता लखीसराय में आयोजित हुई थी जिसमे दो स्वर्ण पदक अपने सीवान जिले के लिए जीत कर इतिहास रच दिया है।

इसी वर्ष 2024 में हरियाणा के रोहतक के एमडीयू में आयोजित राष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में उन्होंने दो पदक प्राप्त किया है। जिनमें एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीत कर बड़हरिया प्रखंड के साथ सीवान जिला और बिहार प्रदेश को गौरवान्वित किया है।

शगुफ्ता नाज ने 2022 से 2024 तक चार स्वर्ण पदक एक कांस्य पदक जीतकर अपने गांव लौवान, प्रखंड बड़हरिया, सीवान जिला के साथ ही अपने राज्य बिहार का नाम रोशन कर चुकी है। बताया जाता है कि एक साधारण परिवार की बेटी शगुफ्ता नाज के माता पिता अब दुनिया में नहीं हैं। उसके मामा का कहना है कि आर्थिक स्थिति खराब होने के बावजूद भी खेल के क्षेत्र में अपनी भांजी को उड़ान दी। इसीका नतीजा है कि आज बड़हरिया प्रखंड के लौवान गांव की बेटी बिहार को गौरवांवित कर रही है।

 

यह भी पढ़े

डीडीसी ने  बगौरा में मतदान केंद्र और विद्यालय का किया निरीक्षण

धर्मक्षेत्र कुरूक्षेत्र में पवित्र वट वृक्ष के समक्ष माथा टेककर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शुरू किया चुनावी अभियान।

समाज को सकारात्मक दिशा शिक्षक ही दे सकता है

बिहार में परीक्षा की धांधली को लेकर हुए घोटाले में 25 साल बाद चार्जशीट दायर

Leave a Reply

error: Content is protected !!