शैलेन्द्र सिंह डिक को भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रवक्ता सह कार्यालय प्रभारी बनाया गया
श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):
भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ के राज्य कार्यकारणी का गठन हुआ।राज्य कार्यकारणी में
संगठन के प्रदेश संयोजक मनोज कुमार सिंह ने एक पत्र जारी कर सारण जिला से शैलेन्द्र कुमार सिंह उर्फ डिक को प्रवक्ता सह कार्यालय प्रभारी बनाया गया।शैलेन्द्र सिंह डिक गोसी अमनौर के निवासी है।लम्बे समय से भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं के रूप में कार्य करते आए।
इनको प्रवक्ता बनाये जाने पर जिला भर के पार्टी के पदाधिकारियों ने बधाई व शुभकामनाएं दिया।बधाई देने वालो में भाजपा के जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक सिंह हेम नारायण सिंह भाजपा नेता सुनील सिंह सत्येंद्र सिंह मंडल अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह महेश सिंह अनिल सिंह शामिल है।
भाजपा नेता शैलेन्द्र सिंह डिक ने कहा कि पार्टी ने जिस उमीद से मुझे यह कार्य सौंपा है ईमानदारी पूर्वक करूंगा।लोक सभा चुनाव में सहकारिता के सदस्यों के साथ चालीस सीटो को जीतने में अहम योगदान दूंगा।
यह भी पढ़े
खरसाली के यमुना मन्दिर पहुँची शीतकालीन चारधाम तीर्थ यात्रा , हुआ भव्य स्वागत
क्रिसमस के अवसर पर लिट्रा पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन
महामना की जयंती पर काव्य गोष्ठी का हुआ आयोजन