Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए निकला शक्ति रथ - श्रीनारद मीडिया

251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए निकला शक्ति रथ

251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए निकला शक्ति रथ

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सचिन पांडेय, माँझी, सारण (बिहार):

251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए निकला शक्ति रथ का माँझी प्रखंड के ताजपुर पंचायत में किया गया भव्य स्वागत!
मिली जानकारी के अनुसार सारण जिले के दरियापुर प्रखंड के मस्ती चक में गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाना है। इसके लिए जिले के हर प्रखंड में रथ भ्रमण कर रही है, जिसमें अधिक से अधिक लोगों को शामिल होने का अनुरोध भी किया जा रहा है।

बताते चलें की गायत्री शक्तिपीठ मस्तीचक सारण के द्वारा यह गायत्री महायज्ञ 251 कुंडीय विराट गायत्री महायज्ञ के रूप में 31 अक्टूबर 2023 से 3 नवंबर 2023 तक संचालन होगा, जिसमें 200 वर्षों से नागा साधुओं द्वारा रचित तथा पूज्य गुरुदेव द्वारा हिमालय से लाई गई पवित्र अग्नि का दर्शन भी कराया जाएगा। नवनिर्मित वैदिक भव्य नवग्रह सूर्य मंदिर परिसर का भी दर्शन होगा। एक ही स्थान पर भारत के प्रमुख 7 नदियों चार धाम 12 ज्योतिर्लिंग 52 शक्ति पीठ एवं प्रमुख तीर्थों का रज एवं जल का दर्शन भी होगा।

वही परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी का विराट प्रतिमा का भी दर्शन होगा। 251 कुंडली भाग्य यज्ञशाला एवं कलश धारी बहनों की विराट कलश यात्रा भी निकलेगी। विशाल प्रदर्शनी एवं विराट पुस्तक मेला जीवन के हर विषय पर साहित्य का अथाह भंडार भी वहां मिलेगा। विश्व का सबसे पहला ग्रामीण क्षेत्र में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 500 बेड वाली अखंड ज्योति नेत्र अस्पताल का लोकार्पण भी किया जाएगा। यह अस्पताल गुरुदेव द्वारा प्रेरित नेत्रदान यज्ञ को गति प्रदान करेगा।

इस दौरान राम कुमार प्रसाद, संतोष गुप्ता, कंचन कुमार, अरविन्द प्रसाद, राम अवतार प्रसाद, दीपक गुप्ता, केशव सिंह, टिकर प्रसाद व ममन सिंह आदि दर्जनों लोगों ने शक्ति रथ का भव्य स्वागत किया।

यह भी पढ़े

 सिसवन की खबरें : टेम्पो पलटने से तीन महिलाएं गंभीर रूप से हुई घायल

वंदे भारत ट्रेनों पर पथराव से रेलवे को कितना हुआ नुकसान?

वह हमारे लिए मर गई… हमारा उससे कोई लेना-देना नहीं-अंजू के पिता

तीसरी बार भी बनेगी हमारी सरकार-पीएम मोदी

आपकी कथनी और करनी में अंतर-मल्लिकार्जुन खरगे

शंकराचार्य जी के आह्वान पर पूरे देश में निकलेंगी आदि विश्वेश्वर की डोली रथ यात्रा- शैलेन्द्र योगीराज

Leave a Reply

error: Content is protected !!