Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
मनोज तिवारी हुए सपा में शामिल - श्रीनारद मीडिया

मनोज तिवारी हुए सपा में शामिल

मनोज तिवारी हुए सपा में शामिल

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया / सुनील मिश्रा वाराणसी यूपी

उत्तर प्रदेश / अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाला है। इस चुनाव से पहले ही राज्य में दलबदल शुरू हो गया है। इसी कड़ी में आज समाजवादी पार्टी में बसपा, भाजपा, अपना दल, कांग्रेस और दो राजनीतिक गुटों के कई शीर्ष नेता शामिल हो गए। इन नेताओं ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली।कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने की कोशिश के तहत प्रदेश के दौरा कर रही हैं लेकिन इसके बावजूद पार्टी से नेताओं का जाना रुक नहीं रहा और इसी कड़ी में नया नाम है पार्टी की प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष गयादीन अनुरागी का जिन्होंने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया।समाजवादी पार्टी के एक संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा में शामिल हुए।

यहां महोबा, जालौन और हमीरपुर के बड़े कांग्रेसी नेताओं ने सपा का दामन थाम लिया।बुंदेलखंड के जिन नेताओं ने कांग्रेस छोड़ी है, उनमें हमीरपुर के राठ से पूर्व विधायक गयादीन अनुरागी, महोबा के दिग्गज कांग्रेसी नेता मनोज तिवारी और जालौन-उरई से पूर्व विधायक रहे विनोद चतुर्वेदी के नाम शामिल हैं।

एक तरफ प्रियंका गांधी लखनऊ में टिककर उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले कांग्रेस में जान फूंकने की तैयारी कर रही हैं।वहीं, दूसरी तरफ पुराने और दिग्गज कांग्रेसी नेता पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी का रुख करते दिख रहे हैं।इसे कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

हमीरपुर जिले से गयादीन अनुरागी शुरुआत से बसपा में रहे थे और फिर 2012 के विधान सभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के टिकट से हमीरपुर जिले की राठ ( सुरक्षित) विधान सभा से चुनाव लड़ा, इसमें वे 1 लाख वोट से जीतकर विधायक चुने गए. हालांकि, 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।इस चुनाव में भाजपा की मनीषा अनुरागी ने जीत हासिल की। माना जा रहा है कि 2022 में सपा गयादीन अनुरागी को टिकट दे सकती है।

मनोज तिवारी सपा में शामिल मनोज तिवारी के पिता बाबूलाल तिवारी महोबा सीट से कांग्रेस से पांच बार विधायक रहे। बाबूलाल तिवारी का बहुत बड़ा नाम और कांग्रेस में बड़ा कद था। उनके बेटे मनोज तिवारी भी अभी पिता की विरासत को संभाले कांग्रेस में डटे हुए थे। लेकिन अचानक शुक्रवार को उन्होंने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ले कर सभी को चौंका दिया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!