Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
सीवान में राजन जी महाराज का श्रीराम कथा  होगा ऐतिहासिक - श्रीनारद मीडिया

सीवान में राजन जी महाराज का श्रीराम कथा  होगा ऐतिहासिक

सीवान में राजन जी महाराज का श्रीराम कथा  होगा ऐतिहासिक

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

संजय पांडेय बसंतपुर का विभाकर पांडेय भगवानपुर का तथा अखिलेश पांडेय को लकड़ी नबीगंज का अध्यक्ष बनाएं गये

श्रीनारद मीडिया‚ सीवान (बिहार)

सीवान जिला स्थापना के पचास वर्ष पूरा होने पर आगामी 2 मई से 10 मई 2023 तक सीवान गांधी मैदान में  राजन जी महाराज के श्रीमुख से होने वाले श्रीराम कथा को लेकर बसंतपुर गांधी आश्रम में रविवार को श्रीराम कथा आयोजन समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता आश्रम के संरक्षक बुद्धदेव तिवारीने किया।

बैठक में आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर सिंह, स्वगताध्यक्ष डॉ शरद चौधरी, संरक्षक डॉ शशिभूषण सिन्हा की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक में उपस्थित लोगों ने राजन जी महाराज की कथा को ऐतिहासिक बनाने के लिए संकल्प लिया। बैठक को संबोधित करते हुए डॉ रामेश्वर सिंह ने कहा कि कोई भी कार्यक्रम जनमानस की सहभागिता से ही ऐतिहासिक बनता है।

डॉ शरद चौधरी ने कहा कि पहले आप लोगो को मन से जोड़े फिर तन और धन पीछे भागते हुए आयेगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ शशिभूषण सिन्हा ने कहा की रामकथा वर्तमान समय में काफी महत्वपूर्ण है। राम के चरित्र से आज युवाओं को सिख लेना चाहिए उनको आदर्श मानना चाहिए। बैठक का विषय प्रवेश डॉ राकेश कुमार तिवारी ने तथा संचालन जादूगर विजय ने किया।

बैठक में बसंतपुर प्रखंड का अध्यक्ष संजय पांडेय को तथा आनंद गुप्ता, सुमन चौरसिया, अमित कुमार, रंजित प्रसाद को कमेटी में अन्य दायित्व दी गई।

भगवानपुर प्रखंड अध्यक्ष विभाकर पांडेय को तथा वीरेंद्र सिंह, शंभू शरण सिंह, ललन सिंह नीलमणि, जयप्रकाश नारायण सिंह, डॉ पप्पू त्रिपाठी को कमेटी में दायित्व दी गई।

लकड़ी नबीगंज का अखिलेश पांडेय को अध्यक्ष बनाया गया तथा शंभूनाथ सिंह, राजेश्वर साह, प्रमोद तिवारी, मृत्युंजय सिंह को कमेटी में अन्य दायित्व प्रदान की गई। तीनों प्रखंड के समन्वयक बुद्धदेव तिवारी और हृदया नंद मिश्रा को बनाया गया। इस मौके प्रेमशंकर सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़े

 

मांझी इंटर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो० हरेंद्र सिन्हा का निधन

बिहार के पांच सीनियर IAS अफसर ट्रेनिंग में जायेंगे मसूरी

पल साक्षी द्वारा संग्रहित दान राशि को सांसद राजीव प्रताप रूडी ने तुर्किये-सीरिया भूकम्प पीड़ितों के सहायतार्थ यूनिसेफ को  भेजा

स्वतंत्रता सेनानी स्व रघुबीर सिंह की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम को लेकर हुई बैठक

Leave a Reply

error: Content is protected !!