Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
श्याम बेनेगल ने 90 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस - श्रीनारद मीडिया

श्याम बेनेगल ने 90 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

श्याम बेनेगल ने 90 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

समाज को आइना दिखाती हैं श्याम बेनेगल की कालजयी फिल्में

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

मशहूर निर्देशक श्याम बेनेगल का निधन हो गया है. आज 23 दिसंबर, 2024 को उन्होंने 90 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. डायरेक्टर लंबे समय से किडनी सम्बंधित समस्यायों की वजह से अस्वस्थ थे, जिसके कारण सोमवार की शाम 6:29 बजे उन्होंने हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया. इस बात की पुष्टि उनकी बेटी पिया बेनीगल ने इंडिया टुडे से बात करते हुए की है. श्याम बेनेगल को भारत सरकार ने साल 1976 में पद्म श्री और साल 1991 में पद्म भूषण से सम्मानित किया था.

दिवंगत फिल्म डायरेक्टर श्याम बेनेगल ने बॉलीवुड को कई कलाकार दिए. जिसमें अमरीश पुरी, नसीरुद्दीन शाह, ओम पुरी, शबाना आजमी, स्मिता पाटिल जैसे कई नाम शामिल हैं.

श्याम बेनेगल को 1991 में मिला था पद्म भूषण

श्याम बेनेगल को कई पुरस्कार मिल चुका था. उन्हें 1976 में पद्म श्री, 1991 में पद्म भूषण, 2005 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. 2013 में एएनआर राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था.श्याम बेनेगल केवल फिल्म डायरेक्टर नहीं थे, वो राज्यसभा के सांसद भी थे. वो 16 फरवरी 2006 से 15 फरवरी 2012 तक राज्यसभा के सांसद रहे.

श्याम बेनेगल ने 8 बार जीता नेशनल फिल्म अवॉर्ड

प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक श्याम बेनेगल को 8 बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था.बेनेगल के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित फिल्म जगत और देश की तमाम बड़ी हस्तियों ने दुख जताया। श्याम बेनेगल की हिन्दी आर्ट सिनेमा में एक अलग ही धाक थी।

Shyam Benegal OTT Movies list ankur mandi manthan well done abba Zubeidaa

अंकुर
श्याम बेनेगल ने 1974 में फिल्म ‘अंकुर’ से निर्देशन की शुरुआत की। यह फिल्म सामाजिक मुद्दो पर आधारित थी। इस फिल्म ने उन्हें दुनियाभर में पहचान दिलाई। ‘अंकुर’ ने 40 से ज्यादा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीते। श्याम और शबाना आजमी की यह पहली फिल्म थी। इस फिल्म को आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।
Shyam Benegal OTT Movies list ankur mandi manthan well done abba Zubeidaa

मंडी
श्याम बेनेगल की ‘मंडी’ एक कोठे और वहां की औरतों की कहानी है। फिल्म में शबाना आजमी, स्मिता पाटिल, नसीरुद्दीन शाह मुख्य भूमिका में है। फिल्म समाज के उन लोगों के चेहरे को उजागर करती है, जो कोठे पर सवाल उठाते हैं और फिर वहीं का रुख करते है। प्राइम वीडियो पर आप इस फिल्म को देख सकते हैं।

Shyam Benegal OTT Movies list ankur mandi manthan well done abba Zubeidaa

मंथन
श्याम बेनेगल की फिल्म ‘मंथन’ भी प्रशंसकों की पसंदीदा फिल्म है। यह फिल्म 1976 में रिलीज हुई थी। मंथन पहली क्राउडफंडेड भारतीय फिल्म है। यह फिल्म जी5 पर उपलब्ध है।

Shyam Benegal OTT Movies list ankur mandi manthan well done abba Zubeidaa

वेल डन अब्बा 
‘वेलडन अब्बा’ ने सरकारी योजनाओं मे चल रही धांधली को इस फिल्म के माध्यम से प्रदर्शित किया है। यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मौजूद है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!