Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
सिसवन की खबरें :   भूमि से जुड़े 5 मामले का निपटारा किया गया - श्रीनारद मीडिया

सिसवन की खबरें :   भूमि से जुड़े 5 मामले का निपटारा किया गया

सिसवन की खबरें :   भूमि से जुड़े 5 मामले का निपटारा किया गया

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन थाना परिसर में शनिवार को भूमि से जुड़े 5 मामले का निपटारा किया गया।इस संबध में अंचल कर्मियों ने जानकारी दी।अंचल कर्मियों ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के कई जगहों से लोगों ने जमीन से संबंधित विवाद निपटारा करने को लेकर आवेदन दिया था। वही आवेदन के आधार पर दोनों पक्षों को नोटिस का शनिवार को थाना परिसर में उपस्थित होने को लेकर कहा गया था जहां पर कागजातों के आधार पर आपसी सहमति बनाते हुए भूमि से जुड़े मामलों का निपटारा किया गया।

 

 

शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति  गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

 

चैनपुर थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार। सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बलिया कोठी गाँव निवासी रवि कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों पर आगे की कार्रवाई करने के लिए उन्हें सिवान न्यायालय भेज दिया। इस संबंध में चैनपुर थाना अध्यक्ष ने जानकारी दी।

 

जमीन से जुड़े 10 मामलों पर सुनवाई की गई

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

हसनपुरा प्रखंड के एमएच नगर थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन कर जमीन से जुड़े 10 मामलों पर सुनवाई की गई ।जनता दरबार का आयोजन अंचलाधिकारी उदयन कुमार सिंह के नेतृत्व में व थानाध्यक्ष मिहिर कुमार के उपस्थिति में की गई। इस दौरान हसनपुरा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुचे लोगो का जमीनी विवादों का निपटारा किया गया।जनता दरबार में पहुंचे कुल 10 फरियादियों ने भूमि विवाद, रास्ता अतिक्रमण, भूमि बंटवारा आदि से संबंधित मामले को जनता दरबार मे लाए थे। जहां अधिकारियों ने संबंधित वादी व प्रतिवादी के बात सुन कागज जांचोपरांत मामले का निष्पादन किया।

 

 

रघुनाथपुर थाना परिसर में लगा जनता दरबार

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के रघुनाथपुर थाना परिसर में लगा जनता दरबार।रघुनाथपुर थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार लगाकर जमीन से जुड़े विवादों का निपटारा किया गया। इस संबंध में अंचल कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई। अंचल कर्मियों ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों से लोगों द्वारा जमीनी विवाद निपटारा करने को लेकर आवेदन दिया गया था जिस पर 5 मामलों पर सुनवाई की गई जिसमें से तीन विवादों का निपटारा किया गया। वहीं अंचल कर्मियों द्वारा बताया गया की कुल 5 मामलों पर सुनवाई की गई।

 

शराब पीने के आरोप में तीन व्यक्ति  गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन थाना पुलिस के शराब पीने के आरोप में तीन व्यक्तियों को किया गिरफ्तार। सिसवन प्रखंड के सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सिसवन थाना क्षेत्र के अलग अलग जगह से शराब पीने के आरोप में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बघौन गाँव निवासी सुबोध पाण्डेय,ग्यासपुर मठिया गाव निवासी राजेन्द्र महतो तथा हसनपुरा प्रखंड के एम एच नगर थाना क्षेत्र के तेलकठु गांव निवासी प्रदीप यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों पर आगे की कार्रवाई करने के लिए उन्हें सिवान न्यायालय भेज दिया। इस संबंध में सिसवन थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिह ने जानकारी दी।

 

यह भी पढ़े

पटना में प्रेमिका के भाई को मारी गोली…3 आरोपी गिरफ्तार

औरंगाबाद में फरार चल रहे नक्सली को पुलिस ने दबोचा

सारण डीएम और एसपी के नेतृत्व में जिला प्रशासन, सारण पुलिस और खनन विभाग की हुई संयुक्त छापेमारी

संकट की घड़ी में पूरा देश वायनाड पीड़ितों के साथ- PM मोदी

बिहार-झारखंड में मोस्ट वांटेड नक्सली कमांडर सीताराम रजवार गिरफ्तार

पं दीनदयाल नगर में भगवान शंकर का प्रतिदिन होता है अलग-अलग श्रृंगार

बिहार पृथ्वी दिवस पर विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!