सिसवन  की खबरें :  पूर्व विधायक स्वर्गीय जगमातो देवी की 13 वी पुण्यतिथि मनायी गयी

सिसवन  की खबरें :  पूर्व विधायक स्वर्गीय जगमातो देवी की 13 वी पुण्यतिथि मनायी गयी

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के  सिसवन प्रखंड के नन्दा मुड़ा गाँव मे पूर्व विधायक स्वर्गीय जगमातो देवी की 13 वी पुण्यतिथि श्रद्धांजलि समारोह  पूर्वक आयोजित की गई, जिसमे सर्व प्रथम उनकी स्मृति में बनाई गई मातृ मंदिर में पूजा अर्चना और पुष्पांजलि कार्यक्रम को मूर्त रूप प्रदान किया गया उसके बाद मंच कार्यक्रम का उद्घघाटन पूर्व सांसद, सिवान कविता सिंह ने किया, तथा आगत अतिथियों का स्वागत अजय सिंह ने किया।

मंच संचालन डॉ अरविन्द आनंद ने किया। स्मृति वातायान मे जदयू जिला अध्यक्ष चन्द्रकेतु सिंह, इंद्रदेव सिंह पटेल, अजय पासवान, पवन पांडेय, रामाकांत पाठक, सत्येंद्र भारती, मनोज सिंह, सोहन राम मुखिया, मुखिया निरंजन सिंह, प्रभुनाथ साह, प्रभुनाथ महतो, वीरेन्द्र शर्मा आदि अपनी बात रखे। मौके पर भजनांजलि कार्यक्रम मे मनन गिरी मधुकर, रेणु राज, संजय भोजपुरिया आदि ने मनमोहक प्रस्तुति दिया।

 

 

कड़ी सुरक्षा के बीच सैरातों की बंदोबस्ती संपन्न

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के नियंत्रण अधीन प्रखंड के सैरात व बाजारों का प्रबंधन, नियंत्रण और अनुरक्षण का दायित्व पंचायती राज विभाग के अधीन हो जाने के फलस्वरूप वित्तीय वर्ष 2024-25 की बंदोबस्ती की जानी है ।इसके तहत मेंहदार सरकारी मेला तथा चैनपुर बाजार शामिल है। इन बाजारों की बंदोबस्ती बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सिसवन के कार्यालय प्रकोष्ठ में की गई। इस संबंध में सिसवन प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार द्वारा जानकारी दी गई।

 

 

 

पड़री गाँव मे मारपीट की घटना में दो लोग हुए घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

 

सिसवन थाना क्षेत्र के पड़री गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में पड़री निवासी योगेंद्र सिंह का पुत्र समीर कुमार सिंह व रधुनी राम का पुत्र बलिंदर राम शामिल है। घायलो का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल अस्पताल में कराया गया।

 

अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर प्रभात फेरी निकली

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

हसनपुरा प्रखंड में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के मौके पर बुधवार को प्रखंड अंतर्गत सभी प्राथमिक विद्यालय, मध्य विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय, उच्च माध्यमिक विद्यालय व निजी संस्थानों में अपर पुलिस महानिरीक्षक आर्थिक अपराध इकाई बिहार के पत्रांक 4445 के आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर स्कूली बच्चों द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी में शामिल छात्र-छात्राओं ने आम लोगों को मद्य निषेध का संदेश देते हुए विभिन्न नारे के माध्यम से जागरूक किया।

 

जनसंख्या स्थिरीकरण के प्रति लोगों में जागरुकता लाने के लिए चलेगा कार्यक्रम

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

हसनपुरा सिवान।गुरुवार से हसनपुरा प्रखंड में जनसंख्या स्थिरीकरण के प्रति लोगों में जागरुकता लाने तथा परिवार नियोजन के स्थायी और अस्थावी साधनों की सुविधा की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान चलाया जायेगा। इसके लिए जरूरी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। जहां आज यानी 27 जून से 10 जुलाई तक सामुदायिक उत्तारेण पखवाड़ा का आयोजन कर दंपतियों से स्वास्थ्यकर्मी संपर्क करेंगे और उन्हें परिवार नियोजन संबंधित सेवाओं की जानकारी देने तथा इसे अपनाने के प्रति प्रोत्साहित करेंगे।

 

सभी पंचायतों में किसान चौपाल का आयोजन किया जाएगा

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

हसनपुरा सिवान।हसनपुरा प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायतों में किसान चौपाल का आयोजन किया जाना है। बता दें कि आगामी 6 जुलाई से इसकी शुरुआत होगी। इस बारे में जानकारी देते हुए प्रखंड तकनीकी प्रबंधक रजनीश कुमार बैठा ने बताया कि किसान चौपाल आगामी 06 जुलाई से 13 जुलाई तक सभी पंचायतों में तिथिवार आयोजन किया जाएगा। बता दें कि विगत वर्षों से खरीफ एवं रबी मौसम में कृषि विभाग द्वारा किसान चौपाल का आयोजन किया जाता रहा है।

किसान चौपाल के माध्यम से पंचायत के चयनित गांव में सौ से अधिक संख्या में किसानों के बीच कृषि विभाग द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं, कृषक वैज्ञानिक वार्तालाप के माध्यम से समसामयिक समस्याओं एवं निदान, जलवायु परिवर्तन के कारण खेती पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव से निपटने हेतु वैकल्पिक खेती, इसके अलावा खेती के साथ-साथ वृद्धि हेतु अन्य विकल्पों, जल जीवन हरियाली, काट्रेक्ट फार्मिंग, जैविक खेती, फसल अवशेष प्रबंधन एवं कृषक उत्पादन संगठन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

 

यह भी पढ़े

बढ़ती अपराधिक घटनाओं को लेकर आप प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने हरियाणा सरकार को घेरा 

न्यायालयों में सुनवाई के प्रक्रियाधीन वादों के अभियोजन की समीक्षा को ले बैठक 

विमान ने 18 यात्रियों को लिए बिना ही भरी उड़ान, एयरपोर्ट पर हंगामा 

जिला परिषद सदस्य को बीच सड़क पर भूना; मोतिहारी में दिनदहाड़े हत्या से भारी तनाव

बिहार में चलती ट्रेन के अंदर फयरिंग, जमीन कारोबारी का मर्डर

50 हज़ार ₹ के लिए जीवन संगिनी का मर्डर…

सीवान में अपराधी बेलगाम, बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की हत्या

मुजफ्फरपुर में ड्यूटी जा रही महिला को मारी गोली, स्कूटी लूटना चाहते थे बदमाश

Leave a Reply

error: Content is protected !!