Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
सिसवन की खबरें : बीडीओ ने विकास योजनाओं की जांच किया - श्रीनारद मीडिया

सिसवन की खबरें : बीडीओ ने विकास योजनाओं की जांच किया

सिसवन की खबरें : बीडीओ ने विकास योजनाओं की जांच किया

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):*

सीवान जिले के सिसवन प्रखंड क्षेत्र के चैनपुर मुबारपुर पंचायत अंतर्गत सरकार द्वारा चलने वाले विभिन्न विकास परियोजनाओं को सिसवन प्रखंड विकास पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह द्वारा बुधवार को जांच की गई। जांच के दौरान उन्होंने पंचायत स्तर पर चलने वाले विकास कार्य योजनाओं के साथ-साथ पंचायत स्तर पर बने आरटीपीएस काउंटर का भी उनके द्वारा जांच किया गया।

 

आशा दीदी के माध्यम से घर-घर कालाजार रोगी खोजेगी

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):*

सिसवन प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर आशा दीदी के माध्यम से घर-घर कालाजार रोगी खोज अभियान 20 जनवरी से चलाया जा रहा था जो कि आज संपन्न हो गया। इस कार्यक्रम के तहत प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर आशा दीदी के माध्यम से कालाजार से बीमार लोगों की खोज की गई। इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई। बताते चले कि बैनर पोस्टर के माध्यम से लोगों को इस कार्यक्रम के विषय में जानकारी दिया गया था।

 

प्रखंड समन्वय समिति की बैठक आयोजित

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):*

हसनपुरा प्रखंड मुख्यालय स्थित संवाद कक्ष में प्रखंड समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश्वर राम की अध्यक्षता में किया गया। जहां जिले से मिले निर्देश के आलोक में बैठक के दौरान कल्याणकारी योजनाओं के साथ हो रहे कार्यों पर चर्चा की गई। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री राम ने कहा कि जो भी विकास कार्यों में समस्याएं थी, संबंधित विभाग के अधिकारी को अवगत करा दिया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि विभागीय कार्यक्रमों/योजनाओं में आ रही समस्याओं के समुचित एवं ससमय निपटारा हेतु समन्वय प्रयास किया जाएगा।

 

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):*

सीवान जिले के हसनपुरा सिवान मुख्य सड़क पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गए। घायल व्यक्ति की पहचान हसनपुरा के रहने वाले मनोज कुमार के रूप में हुई है। घायल अवस्था में ग्रामीणों द्वारा उन्हें निजी डॉक्टर के क्लीनिक में दिखाया गया जहां पर उनकी मरहम पट्टी की गई ।

यह भी पढ़े

भारत में आधार नागरिकता का प्रमाण नहीं है,कैसे?

भारत में कुपोषण से निपटने में प्रमुख चुनौतियाँ क्या है?

क्या भारत में असमानता बढ़ती जा रही है?

सेंगोल के साथ संसद में राष्ट्रपति का स्वागत,कैसे?

Leave a Reply

error: Content is protected !!