Breaking

सिसवन की खबरें : रामनवमी के अवसर पर  विशाल भंडारे का आयोजन

सिसवन की खबरें : रामनवमी के अवसर पर  विशाल भंडारे का आयोजन

०१
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिले के सिसवन प्रखंड के जयी छपरा गांव में रामनवमी के अवसर पर साहिब दरबार द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।इस संबंध में साहिब दरबार के पीठाधिपति पूज्य सरकार जी द्वारा जानकारी दी गई।

बघौना गांव से एक व्यक्ति  गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिले के सिसवन थाना पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बघौना गांव से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बघौना गांव निवासी सुनील नट के रूप में हुई है।सुनील नट पर देशी शराब खरीद बिक्री करने का आरोप है। पुलिस द्वारा उसे सिवान जेल भेज दिया गया।

 

ग्यारसपुर गांव से चार वारंटी गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सिसवन थाना पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ग्यारसपुर गांव से चार वारंटी को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार वारंटी में अशोक साहनी सहित तीन अन्य शामिल है। पुलिस द्वारा उन्हें सिवान जेल भेज दिया गया।

 

 

झोपड़ी में आग लगने से हजारों की संपति राख

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

हसनपुरा प्रखंड के एमएच नगर थाना क्षेत्र के उसरी खुर्द स्थित नबीगंज गांव निवासी सूलेमान मंसूरी की झोपड़ीनुमा घर मे अचानक हुई अगलगी में हजारों की संपति जल कर राख हो गया। इस अगलगी में मशीनरी समान सहित करीब छह से सात हजार की संपति का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारणों का पता नही चल सका है। ग्रामीणों का कहना है कि आग अचानक लग गई। आग लगने के बाद स्थानीय ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक झोपड़ी में रखे सब कुछ जल कर राख हो गया।

 

रामनवमी पर निकला शोभा यात्रा

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

हसनपुरा में श्री राम जन्मोत्सव समारोह को लेकर सोभा यात्रा निकाली गई। सर्व हिंदू समाज द्वारा भव्य श्री रामचंद्र जी की शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में हजारों की संख्या में राम भक्त शामिल हुए। शोभा यात्रा में श्री राम भक्त पताका फहराते हुए चल रहे थे। वहीं शोभायात्रा में भगवान श्री राम, मां सीता, राम लक्ष्मण एवं हनुमान जी की झांकी मन मोह रही थी। श्रद्धालु भगवान राम के भजनों पर झूमते हुए चल रहे थे।

 

रामनवमी पर मंदिरों में की गयी पूजा अर्चना

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

रघुनाथपुर प्रखंड के विभिन्न जगहों पर रामनवमी के अवसर पर लोगों द्वारा की गई पूजा अर्चना वहीं रघुनाथपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर बड़े ही धूमधाम के साथ रामनवमी मनाया जा रहा है। रामनवमी के अवसर पर खास करके रघुनाथपुर प्रखंड क्षेत्र के सभी मंदिरों को बड़े ही भव्य तरीके से सजाया गया है।

यह भी पढ़े

अयोध्या में 500 वर्ष बाद रामनवमी का उल्लास

वे बिहारी जो दूसरे राज्यों से लड़ रहे है लोकसभा चुनाव

“इंडिया” गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता के थानेसर के सेक्टरों और कॉलोनियों में बैठक 

मेहनत रंग लाई और पवन ने UPSC क्रैक कर लिया

Leave a Reply

error: Content is protected !!