Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
सिसवन की खबरें :  स्‍मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस ने दिया धरना - श्रीनारद मीडिया

सिसवन की खबरें :  स्‍मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस ने दिया धरना

सिसवन की खबरें :  स्‍मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस ने दिया धरना

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के हसनपुरा में स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का एक दिवसीय धरना।हसनपुरा प्रखंड मुख्यालय परिसर में सोमवार को 12 बजे के करीब स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मंसूर खान ने की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता व नेताओं ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाना सरकार की सोंची समझी साजिश है। इसके माध्यम से सरकार प्राइवेट कंपनियों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। धरना के माध्यम से कांग्रेस ने मांग किया कि अविलंब स्मार्ट मीटर लगाना सरकार बंद करें।

 

सिसवन 9 अक्टूबर को होगा मतदाता सूची का प्रकाशन

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन प्रखंड के विभिन्न पैक्स में होने वाले चुनाव को लेकर मतदाता सूची का प्रकाशन 9 अक्टूबर को किया जाएगा। इस संबंध में निर्वाचन पदाधिकारी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां की जा रही है ।प्रखंड क्षेत्र के गंगपुर सिसवन,चैनपुर मुबारपुर,बखरी,रामगढ़ भीखपुर,घूरघाट,सिसवा कला सहित 9 पैक्स में होने वाले चुनाव को लेकर 9 अक्टूबर को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा ।

 

 

सिसवन सांप काटने से युवक अचेत

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सिसवन थाना क्षेत्र के जयी छपरा गांव में सांप काटने से एक युवक अचेत हो गया। युवक स्थानीय निवासी राजेंद्र राम का पुत्र संतोष कुमार राम है। सिसवन रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया।

 

शिविर का आयोजन कर भूमि से संबंधित कार्यों का हुआ निपटारा

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिवान जिला के सिसवन प्रखंड में सिसवन में राजस्व कार्य से संबंधित सुविधा उनके घर के आसपास ही उपलब्ध कराने हेतु हल्का वार राजस्व कैंप का आयोजन किया गया।सोमवार को सिसवन प्रखंड क्षेत्र सिसवन में 11 बजे से लेकर 3 बजे के करीब तक राजस्व कैंप का आयोजन किया गया।राजस्व कैंप में आधार सीडिंग, राजस्व लगान वसूली, एल पी सी, दाखिल- खारिज,ई- मापी,अभियान,भूमि अतिक्रमण से संबंधित मामले, भूमि विवाद से संबंधित मामले का निपटारा किया गया। इस संबंध में अंचल कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई।

 

सिसवन 20 अक्टूबर से शुरू होगा भागवत ज्ञान महायज्ञ

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

 

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड क्षेत्र के सिसवन गांव में आगामी 20 अक्टूबर से भागवत ज्ञान महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर ग्रामीणों ने बैठक की। स्थानीय निवासी वशिष्ठ तिवारी ने बताया कि 20 अक्टूबर को कलश यात्रा निकालने के साथ ही भागवत ज्ञान महायज्ञ की शुरुआत होगी। भागवत कथा 27 अक्टूबर तक होगी। 28 को पूर्णाहुति व भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मथुरा से आए कथावाचक रामभद्राचार्य जी भागवत कथा कहेंगे।

यह भी पढ़े

कृष्ण कुमार यादव बने जनसत्ता दल ( लोकतांत्रिक) पार्टी सिरौली गौसपुर के ब्लॉक अध्यक्ष‌

सिधवलिया की खबरें : अग्निशमन विभाग ने चलाया जन जागरूकता अभियान 

 मशरक की खबरें : श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ : भक्तों के विश्वास की रक्षा स्वयं  करतें हैं परमात्मा

इजरायल पर हमास ने एक वर्ष पूर्व आज ही के दिन आक्रमण किया था,कैसे?

इजरायली नागरिक भारत छोड़कर क्यों जा रहे है?

मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू ने भारतीय पर्यटकों से किया निवेदन

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!