सिसवन की खबरें :  बिजली का ट्रांसफार्मर जला, ग्रामीण परेशान

 

सिसवन की खबरें :  बिजली का ट्रांसफार्मर जला, ग्रामीण परेशान

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड के रामगढ़ पंचायत के वार्ड नंबर 13 में बीते एक सप्ताह से ट्रांसफार्मर जल जाने से लोग अंधेरे में रह रहे हैं।ग्रामीणों द्वारा बार-बार विभाग से गुहार लगाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। बताया जाता है कि बीते एक सप्ताह पहले से ट्रांसफार्मर खराब पड़ा हुआ है। लोगों का टेलीविजन, फ्रिज सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जहां बेकार हो गया है।

 

शांतिपूर्ण संपन्न हुआ ईद पर्व

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

 

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड के रामपुर में भारी सुरक्षा के बीच ईद पर्व को लेकर पढ़ी गई नमाज। बताते चले कि सिसवन प्रखंड के रामपुर में सोमवार की सुबह से ही भारी सुरक्षा के बीच ईद पर्व को लेकर नमाज पढ़ी गई।वही सिसवन प्रखंड के गयासपुर में ईद पर्व को देखते हुए भारी सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है बताते चले कि सोमवार की सुबह से ही मजिस्ट्रेट के साथ सुरक्षा बल तैनात हैं।

 

श्री राम कथा का हुआ आयोजन

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के हसनपुरा प्रखंड के हसनपुरा नगर पंचायत के उसरी स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में रामनवमी सेवा समिति द्वारा श्रीरामचरितमानस एवं नवाह परायण श्रीराम कथा की शुरुआत रविवार से किया गया। जिसमें मध्य प्रदेश से आई हुई कथा वाचिका श्री मानस मोहिनी संध्या दीदी द्वारा श्री राम चरित्र के वर्णन से कथा की शुरुआत की गई। कथा के प्रथम दिन रविवार की रात्रि उन्होंने श्री राम के जन्म होने का उद्देश्य के बारे में उपस्थित लोगों को बताया और उन्हें बताया कि श्री राम का जन्म अयोध्या में किन कारणों से हुआ। राम का जन्म धर्म की रक्षा हेतु अयोध्या में हुआ था तथा महाराज दशरथ के वह पुत्र के रूप में अयोध्या में जन्म लिए। राम चारों भाइयों में सबसे बड़े थे तथा वह मर्यादा पुरुषोत्तम थे।यह कार्यक्रम आगामी 6 अप्रैल तक चलेगा जिसमें श्रीरामचरितमानस एवं नवाह परायण श्रीराम कथा होगा।

 

जमीनी विवाद में हुई मारपीट

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना क्षेत्र के नयागांव में आपसी जमीनी विवाद में हुई मारपीट की घटना में बाप बेटा घायल हो गए। घायलों में स्थानीय निवासी नरसिंह शर्मा व उसका पुत्र धनु कुमार शर्मा शामिल है। दोनों घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।

 

बाइक से गिरकर  दो किशोर गंभीर रूप से घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

 

सीवान जिला के सिसवन थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर मांझी मुख्य मार्ग पर बाइक से गिरकर 16 वर्षीय दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के डमनपुर निवासी राजेश शर्मा का पुत्र विश्वजीत शर्मा व विजय साह का पुत्र अनूप कुमार गोड़ शामिल है। दोनों घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।

 

मारपीट  में   वृद्ध महिला घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

 

सीवान जिला के सिसवन थाना क्षेत्र के नंदामूड़ा गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक वृद्ध महिला घायल हो गई। घायल महिला स्थानीय निवासी चंदेश्वर यादव की पत्नी संनकेसिया देवी है। घायल का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।

यह भी पढ़े

क्या विक्रमशिला विश्वविद्यालय का पुनरुद्धार होने वाला है?

क्या CBI में सुधार की आवश्यकता है?

आने वाले दिनों में सोना 16 प्रतिशत तक महंगा हो सकता है,क्यों?

बूढ़े व्यक्ति की भूमिका निभाने वाले शिक्षक हरेराम पुरस्कृत

हैदराबाद विश्वविद्यालय के निकट क्यों पहुंचा बुलडोजर ?

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!