सिसवन की खबरें : थाना परिसर में जनता दरबार में पांच मामलों का हुआ निपटारा
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिले के सिसवन थाना परिसर में शनिवार को अंचला अधिकारी द्वारा सिसवन थाना अध्यक्ष के सहयोग से जमीन से जुड़े 5 मामलों का निपटारा किया गया इस संबंध में अंचल कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई। अंचल कर्मियों ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के कई जगहों से लोगों द्वारा जमीन से संबंधित विवाद निपटारा करने को लेकर आवेदन दिया गया था। वही आवेदन के आधार पर दोनों पक्षों को नोटिस का शनिवार को थाना परिसर में उपस्थित होने को लेकर कहा गया था जहां पर कागजातों के आधार पर आपसी सहमति बनाते हुए मामलों का निपटारा किया गया।
बीडीओ पीओ ने आयुष्मान कार्ड वितरण का किया निरीक्षण
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन में पंचायत स्तर पर होने वाले आयुष्मान कार्ड तथा श्रम कार्ड के कार्यों का निरीक्षण प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा मनरेगा पीओ ने किया।बताते चले कि सिसवन प्रखंड के सिसवन, ग्यासपुर, भागर,भिखपुर में आयुष्मान कार्ड तथा श्रम कार्ड को लेकर होने वाले कार्यों का निरीक्षण शनिवार को सिसवन प्रखंड विकास पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह तथा मनरेगा पीओ सुबोध कुमार सिंह द्वारा किया गया।
झंडा तोलन का समय सारणी निर्धारित
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सिसवन प्रखंड विकास पदाधिकारी ने झंडा तोलन का समय सारणी का लिस्ट शनिवार को किया जारी। बताते चले कि 15 अगस्त के अवसर पर झंडा तोलन का कार्यक्रम होना है जिसको लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा समय सारणी का लिस्ट जारी किया गया है।
आशा कर्मियों के हड़ताल के कारण स्वास्थ्य सेवा बाधित
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिले के सिसवन में आशा कर्मियों के हड़ताल के चलते शनिवार को भी कई कार्य बाधित रहे बताते चले की आशा कर्मियों का हड़ताल के चलते सिसवन स्थित सरकारी अस्पताल में कई कार्य नहीं हो रहे हैं।वहीं आशा कर्मी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर इन दोनों अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल रही है।
यह भी पढ़े
रघुनाथपुर में सुबह सुबह बेखौफ अपराधियो ने कई जगहों पर कई राउंड गोलीबारी कर फैलाया दहशत
बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम -2015 के तहत 8 अपील की सुनवाई हुई
बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम -2015 के तहत 8 अपील की सुनवाई हुई