Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
सिसवन की खबरें : बोलेरो में सवार चार लोग अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार - श्रीनारद मीडिया

सिसवन की खबरें : बोलेरो में सवार चार लोग अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार

सिसवन की खबरें : बोलेरो में सवार चार लोग अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन थाना पुलिस ने अंग्रेजी शराब के साथ चार लोगों को किया गिरफ्तार साथ में बोलेरो किया जप्त। सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र ग्यासपुर ग्रामीण सड़क के पास से 900 एमएल अंग्रेजी शराब के साथ नशे की हालत में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया साथ में एक बोलेरो भी जप्त किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों पर आगे की कार्रवाई करने के लिए सोमवार को दिन के 12:00 बजे के करीब सिवान न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में छपरा जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के चेतन छपरा गांव निवासी पप्पू राय,अजय कुमार, हरेराम कुमार और सिसवन थाना क्षेत्र ग्यासपुर गाँव निवासी इकबाल हुसैन शामिल हैं।

 

सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन थाना क्षेत्र के सिसवन मांझी मुख्य सड़क पर सोमवार सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति ग्यासपुर गांव निवासी लियाकत खान बताए जा रहे हैं। घायलावस्था में सिसवन के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा सोमवार को दिन के 3:00 बजे के करीब जानकारी दी गई।

 

पुलिस शराब के साथ तीन लोगों को किया गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

चैनपुर थाना पुलिस ने शराब के साथ तीन लोगों को किया गिरफ्तार।सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जप्त किया है। गिरफ्तार आरोपियों में चैनपुर निवासी अभिषेक कुमार,रोहित कुमार ,अनिल कुमार शामिल है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों पर आगे की कार्रवाई करने के लिए सोमवार को सिसवन न्यायालय भेज दिया।

 

शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति  गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार।सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिसवन थाना क्षेत्र के भागर गांव के रहने वाले जय चंद्र राम के रूप में हुई है।पुलिस ने उस पर आगे की कार्रवाई करने के लिए सोमवार को दिन के 11:30 के करीब सिवान न्यायालय भेज दिया।

 

अंचलकर्मियों ने काला पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड के अंचलाधिकारी पंकज कुमार के नेतृत्व में अंचल कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया।बिहार राजस्व सेवा संघ के आह्वान पर इस अमर्यादित भाषा के विरोध में पूरे दिन काली पट्टी बाँधकर राजस्व संबंधित कार्य किया।इस दौरान अंचल कर्मियों ने मांग किया कि वैशाली के आरोपित जिलाधिकारी पर कार्यवाई कि जाए।विरोध प्रदर्शन करने वालों में सिओ पंकज कुमार, राजस्व कर्मचारी राजा कुमार, मधुकर नीधि मधुकर, अनील कुमार चौधरी, अंचल कर्मी जाबिर साह, मुकेश कुमार, पंकज कुमार, प्रकाश कुमार सिंह, कृष्णा ठाकुर शामिल थे।

यह भी पढ़े

झारखंड में म्यूचुअल फंड के जरिए अधिक निवेश क्यों हो रहा है?

सीएम नीतीश के नेतृत्व में लड़ा जाएगा 2025 का चुनाव-एनडीए

दीया गोसाई दिव्यांग लड़की ने पीएम मोदी और स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज को अपने हाथों से बनाई हुई तस्वीरें भेंट दी

भारत C-295 विमानों का निर्माण करेगी- मोदी

Leave a Reply

error: Content is protected !!