सिसवन की खबरें : पैक्स चुनाव को लेकर मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन

सिसवन की खबरें : पैक्स चुनाव को लेकर मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड में  पैक्स चुनाव को लेकर मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन।सिसवन प्रखंड के विभिन्न पैक्स में चुनाव होने हैं जिसको लेकर मतदाता सूची का प्रकाशन शुक्रवार को 4:00 बजे के करीब कर दिया गया। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार ने जानकारी दी गई।

 

कार्यपालक पदाधिकारी ने छठ घाटों का किया निरीक्षण।

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

हसनपुरा में कार्यपालक पदाधिकारी ने छठ घाटों का किया निरीक्षण।हसनपुरा नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार राज एवं चेयरमैन प्रतिनिधि महेश कुमार गुप्ता के द्वारा शुक्रवार को दिन के 12 बजे के करीब नगर पंचायत हसनपुरा के विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया गया।

 

दो परिवारों के बीच हुई मारपीट में आठ लोग घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन प्रखंड चैनपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में आपसी विवाद में दो परिवारों के बीच हुई मारपीट की घटना में आठ लोग घायल हो गए। घायलो में स्थानीय निवासी राम इकबाल मल्लाह का पुत्र रामकुमार साहनी, उसकी पत्नी पार्वती देवी, पुत्री महिमा कुमारी व संजना कुमारी के अलावा दूसरे पक्ष के भगवान साहनी की पत्नी रामवती देवी, उसका पुत्र प्रेम साहनी, राजीव साहनी व पुत्री प्रीती कुमारी शामिल है। सभी घायलों का इलाज शुक्रवार को सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।

 

रामपुर में राजस्व शिविर का हुआ आयोजन

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

रामपुर में राजस्व शिविर का हुआ आयोजन जमीन से संबंधित कई कार्यो का हुआ निपटारा।।सिसवन प्रखंड के राम पुर में जमीन से संबंधित कार्यों के निपटारा को लेकर राजस्व शिविर का आयोजन किया गया।आयोजित राजस्व शिविर में जमीन से संबंधित कई कार्यो का निपटारा किया गया। राजस्व कैंप शुक्रवार को दिन के 2 बजे के तक चला।राजस्व कैंप में आधार सीडिंग, राजस्व लगान वसूली, एल पी सी, दाखिल-खारिज,ई-मापी,अभियान,भूमि अतिक्रमण से संबंधित मामले, भूमि विवाद से संबंधित मामले का निपटारा किया गया। इस संबंध में अंचल कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई।

 

शराब पीकर सड़क के किनारे गिरा शराबी, फोटो हुआ वायरल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

 

हसनपुरा शराब पीकर सड़क के किनारे गिरा शराबी फोटो हुआ वायरल।हसनपुर थाना क्षेत्र के हसनपुरा में सड़क के किनारे शराब पीकर गिरे एक शराबी का फोटो सोशल मीडिया ग्रुप में काफी तेजी से वायरल हो रहा है । वायरल फोटो शुक्रवार दिन के 5:00 बजे की बताई जा रही है।

यह भी पढ़े

जहरीली शराब कांड में बीमार पूर्व मुखिया पुत्र की मौत

भेल्दी थाना प्रभारी संदीप कुमार पुलिस बल के साथ भेल्दी और सोन्हो में किये वाहन चेकिंग

भगवान की शरण में जाकर उपासना करें कल्याण होगा: चित्राली

Leave a Reply

error: Content is protected !!