Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
सीवान जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने रेलवे जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा  - श्रीनारद मीडिया

सीवान जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने रेलवे जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा 

सीवान जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने रेलवे जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा 

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

प्रयागराज जाने वाले ट्रेनों में बढ़ती हुई भीड़ को देखते हुए विभिन्न स्टेशनों पर भीड़-भाड़ नियंत्रण हेतु दंडाधिकारी एवं पुलिस बल हुए नियुक्त

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

प्रयागराज में महाकुंभ मेला 2025 के अवसर पर 17 फरवरी से लेकर 28 फरवरी तक  एहतियाती सुरक्षा से जंक्शन, जीरादेई, मैरवा, दरौंदा एवं महाराजगंज रेलवे स्टेशनों पर पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति जिला पदाधिकारी सिवान एवं पुलिस अधीक्षक सिवान के द्वारा जारी संयुक्त आदेश के जरिए कर दी गई है।

सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों/ पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वे सिवान जंक्शन, जीरादेई, मैरवा, दरौंदा एवं महाराजगंज रेलवे स्टेशन पर आने एवं जाने वाले ट्रेनों पर श्रद्धालुओं के भीड़ को नियंत्रित रखेंगे एवं निर्धारित तिथियों तक अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर स-समय उपस्थित रहकर स्टेशन अधीक्षक/स्टेशन मास्टर, सीवान जंक्शन जीरादेई, मैरवा, दरौंदा एवं महाराजगंज रेलवे स्टेशनों से आपसी समन्वय स्थापित कर पाली वार सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था का संधारण करते हुए अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करना सुनिश्चित करेंगे।

विभिन्न पालियों में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी अपने प्रतिस्थानी के आने के उपरांत ही अपना प्रतिनियुक्ति स्थल छोड़ेंगे। साथ ही प्रयागराज जाने वाली ट्रेन से संबंधित सूचना पूर्व में संग्रहण करेंगे तथा यात्रियों की संख्या अधिक होने पर संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी/ अंचलाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी /अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को ससमय सूचना देते हुए यह यथोचित कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।

साथ ही इसकी सूचना जिला नियंत्रण कक्ष दूरभाष संख्या- 06154-242000 पर भी देंगे।

सिविल सर्जन सिवान को निर्देश दिया गया है कि वे सिवान जंक्शन मैरवा एवं दरौंदा रेलवे स्टेशनों पर स्थापित नियंत्रण कक्ष में चिकित्सा व्यवस्था हेतु एक मेडिकल टीम 24 घंटे चिकित्सा, एंबुलेंस तथा चिकित्सा के लिएआवश्यकतानुसार जरूरी चिकित्सा के उपकरणों के साथ पालीवाल मेडिकल टीम एवं चिकित्सा टीम की प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे।

साथ ही प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी से समन्वय स्थापित कर यदि स्टेशनों पर आवश्यकता से अधिक यात्रियों की संख्या बढ़ने लगे तो आवश्यकतानुसार चिकित्सीय व्यवस्था एंबुलेंस आदि की व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे।

जिला अग्निशाम पदाधिकारी सिवान को निर्देश दिया गया है कि वे सिवान जंक्शन, मैरवा एवं दरौंदा रेलवे स्टेशनों पर उक्त निर्धारित तिथियां को 24 घंटे प्रशिक्षित कर्मी के साथ एक अग्निशाम वाहन की प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे।
साथ ही प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर यदि स्टेशनों पर आवश्यकता से अधिक यात्रियों की संख्या बढ़ने लगे तो आवश्यक अग्निशाम वाहन एवं मानव बल उपलब्ध रखना सुनिश्चित करेंगे।

अनुमंडल पदाधिकारी सिवान सदर/ महाराजगंज एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1,सीवन सदर-2, मैरवा/ महाराजगंज अपने स्तर से प्रतिनिधित्व दंडाधिकारी/ पुलिस पदाधिकारी की ब्रीफिंग करना सुनिश्चित करेंगे।

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में महाकुंभ मेला, 2025 का अवसर पर दिनांक 17 फरवरी 2025 से दिनांक 28 फरवरी 2025 तक रेल मार्ग द्वारा संभावित अप्रत्याशित यात्रियों के भीड़ पर नियंत्रण हेतु सिवान जंक्शन/ जीरादेई, मैरवा दारौंदा एवं महाराजगंज रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था के संपूर्ण प्रभार में अनुमंडल पदाधिकारी सिवान सदर/ महाराजगंज एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर -1, सिवान सदर -2 मैरवा एवं महाराजगंज रहेंगे।

अनुमंडल पदाधिकारी सिवान सदर/ महाराजगंज आवश्यकता अनुसार सभी प्रतिनियुक्ति में संशोधन अथवा अतिरिक्त प्रतिनियुक्ति कर सकेंगे।

आभार – जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सीवान

Leave a Reply

error: Content is protected !!