Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
सीवान सांसद कविता सिंह ने संसद में उठाया राजेन्द्र कुष्ठाश्रम की बदहाली का मुद्दा - श्रीनारद मीडिया

सीवान सांसद कविता सिंह ने संसद में उठाया राजेन्द्र कुष्ठाश्रम की बदहाली का मुद्दा

सीवान सांसद कविता सिंह ने संसद में उठाया राजेन्द्र कुष्ठाश्रम की बदहाली का

मुद्दा

कभी चौबीसों घंटे गुलजार रहने वाला कुष्‍ठाश्रम आज पड़ा है विरान

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने किया था उद्घाटन

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान की जदयू सांसद कविता सिंह ने मंगलवार को लोकसभा में राजेन्द्र कुष्ठाश्रम की बदहाली का मुद्दा  प्रमुखता से उठाया है। सांसद ने सदन में कहा कि राजेन्द्र कुष्ठ सेवाश्रम अनुग्रहनगर मैरवा में कुष्ठरोगियों की सेवा की जाती थी। पूर्व में यहां पर डॉक्टरों व कर्मचारियों की नियुक्त हुई थी। यहां के कर्मचारी व उनके परिवार के लोग भूखमरी के शिकार हैं। उन्हें 28 वर्षों से वेतन का भुगतान नहीं हो रहा है। जदयू सांसद कविता ने संसद के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया है। कहा कि अनुग्रहनगर मैरवा स्थित राजेन्द्र कुष्ठ सेवाश्रम का उद्घाटन देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने 11 नवम्बर 1954 में की थी। यहां पर कुष्ठरोगियों का इलाज होता था। वर्तमान समय में यह अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। सांसद ने राजेन्द्र कुष्ठ सेवाश्रम के जीर्णोद्धार की मांग की। कहा कि इससे क्षेत्र के लोगों को सुविधा मिल सकेगी। वहीं दूसरी ओर लोकसभा में सांसद द्वारा उठाए गए प्रश्न की सराहना सभी जगहों पर हो रही है। जदयू नेता दुर्गा प्रताप उर्फ पप्पू सिंह, जटाशंकर सिंह उर्फ जटा सिंह, कुमार गौरव उर्फ बंटी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मुरली पटेल, जीरादेई के जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार ठाकुर, नौतन के प्रखंड अध्यक्ष वीरेन्द्र कुशवाहा व सांसद प्रतिनिधि सुनील ठाकुर ने सांसद को इसके लिए साधुवाद दिया है।

यह भी पढ़े

भाजयुमो जिलाध्‍यक्ष ने कारगिल दिवस पर शहीद वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि

देश में फिर बढ़ रहा कोरोना का खतरा,एक हफ्ते में दोगुनी हुई पॉजिटिविटी रेट

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!