Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
सीवान की खबरें : डीएम के आदेश पर  पदाधिकारियों ने लगाया जनता दरबार - श्रीनारद मीडिया

सीवान की खबरें : डीएम के आदेश पर  पदाधिकारियों ने लगाया जनता दरबार

सीवान की खबरें : डीएम के आदेश पर  पदाधिकारियों ने लगाया जनता दरबार

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

जिला पदाधिकारी के निर्देश पर सिसवन प्रखंड के सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने कार्यालय में शुक्रवार को जनता दरबार लगाया।इस दौरान लोगों की समस्याएं सुनी और उसका निबटारा किया।

सिसवन प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार ने अपने कार्यालय में जनता दरबार लगाकर वृद्धा,विधवा एवं दिव्यांग पेंशन,आवास सर्वे संबंधित मामलों की सुनवाई की एवं उसके त्वरित निष्पादन के लिए कार्यपालक सहायक को निर्देश दिया।वही अंचलाधिकारी पंकज कुमार ने भूमि संबंधित विवादों को सुना।जिसमें म्यूटेशन,परिमार्जन संबंधित शिकायतें मिली।

 

उन्होंने संबंधित कर्मियों को इसका समाधान करने का निर्देश दिया।आपको बता दें कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को प्रखंड के सभी पदाधिकारियों को अपने कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन कर लोगों की समस्याएं सुन उसका ससमय निष्पादन करने का निर्देश दिया है।

 

 

शराब पीने के आरोप में चार लोगों को किया गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

 

सीवान जिला के चैनपुर थाना पुलिस ने अलग-अलग जगह से शराब पीने के आरोप में चार लोगों को किया गिरफ्तार।सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना पुलिस ने अलग-अलग जगह से शराब पीने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में छपरा जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के पांडे छपरा गांव निवासी राजाराम के पुत्र संतोष कुमार राम,एकमा थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव निवासी सत्तार अंसारी के पुत्र जशोबर अंसारी,रसूलपुर थाना क्षेत्र के बंसी छपरा गांव निवासी बच्चा राम के पुत्र हरी लाल राम तथा गोरिया कोठी थाना क्षेत्र छीतौली गांव निवासी हरिनाथ राम के पुत्र सुमित कुमार राम शामिल है।

गिरफ्तार आरोपियों पर आगे की कार्रवाई करने के लिए शुक्रवार को सिवान न्यायालय भेज दिया गया।इस संबंध में चैनपुर थाना अध्यक्ष ने जानकारी दी।

 

चैनपुर   पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

 

सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगह से दो वारंटी को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार वारंटी में चैनपुर थाना क्षेत्र के पासी टोला गांव निवासी गुदरी चौधरी का पुत्र भगवान चौधरी तथा नयागांव निवासी राम जीवन मांझी के पुत्र अशोक मांझी शामिल है।गिरफ्तार आरोपियों पर आगे की कार्रवाई करने के लिए शुक्रवार को सिवान न्यायालय भेज दिया गया कि संबंध में चैनपुर थाना अध्यक्ष ने जानकारी दी।

 

 

 

सिसवन में शराब की तीन भट्टियों को नष्ट किया गया

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):


सिसवन थाना क्षेत्र में अब शराब कारोबारियों की खैर नहीं। जहां सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शराब के तीन भट्ठियों को ध्वस्त किया । पुलिस ने यह कार्रवाई शुक्रवार को थाना अंतर्गत भागर दियारा क्षेत्र में तीन भट्टी व 6000 अर्ध निर्मित शराब नष्ट किया गया है। सिसवन थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने इस दौरान बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए सिसवन थाना क्षेत्र के भागर दियारा में अवैध रूप से चल रही शराब की भट्ठियों को ध्वस्त किया गया। वहीं शराब के अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा है

 

मैरवा पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

मैरवा थाना पुलिस में महीनों से फरार चल रहे दो वारंटी को किया गिरफ्तार। इस संबंध में मैरवा थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मैरवा थाना क्षेत्र के धमौर गांव निवासी रामप्रीत चौहान तथा हरे राम चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया इन दोनों पर कोर्ट द्वारा वारंट जारी हुआ था। गिरफ्तार आरोपियों पर आगे की कार्रवाई करने के लिए शुक्रवार को सिवान न्यायालय भेज दिया गया।

 

हसनपुरा में जनता दरबार का आयोजन

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

हसनपुरा में जनता दरबार का आयोजन का लोगों की सुनी गई समस्याएं। शुक्रवार को हसनपुरा प्रखंड में विभिन्न पदाधिकारी द्वारा जनता दरबार का आयोजन कर शुक्रवार को लोगों की समस्याएं सुनी गई। इस संबंध में हसनपुरा अंचलाधिकारी ने जानकारी दी।

 

राजस्व कर्मचारियों के अनिश्चित कालीन हड़ताल के कारण कार्य बाधित

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन, रघुनाथपुर प्रखंड सहित जिले के सभी प्रखंडों  में राजस्व कर्मचारियों के अनिश्चित कालीन हड़ताल के कारण गुरुवार को भी जाति, आवासीय और जमीन म्यूटेशन जैसे महत्वपूर्ण कार्य बाधित रहे।इधर राजस्व कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने के चलते जिले में राजस्व से संबंधित कार्य ठप हो गया है।जाति, आवासीय,आय,इ डब्लू एस, दाखिल खारिज, भूमि सीमांकन, ऑनलाइन सुधार जैसे विभिन्न कार्य प्रभावित हो रहे हैं।दुरदराज से आय, जाती, निवास, म्यूटेशन, परिमार्जन कराने के लिए आनेवाले लोगों को बैरंग वापस लौटना पड़ा।क्योंकि इन प्रमाणपत्रों एवं अन्य कार्यों के लिए राजस्व कर्मचारी का रिपोर्ट जरूरी होता है।

 

 

परिक्रमा करने को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी।

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सिसवन प्रखंड के मुबारकपुर गांव स्थित मां मंगला भवानी मंदिर के प्रागंण मे हो रहे शतचंडी महायज्ञ में गुरुवार को परिक्रमा करने को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी। सुबह से ही श्रद्धालुओं द्वारा बने यज्ञ मंडप का परिक्रमा किया जा रहा है।वही कथा प्रवचन भी यज्ञ में हो रहा है।

श्री शतचंडी महायज्ञ व श्रीरामकथा में अयोध्या से पधारी मंजू लता ने कहा कि राम का जीवन मूल्य जीवन में दिव्यता लाने के लिए सर्वथा अनुकरणीय हैं। उनका जीवन स्वयं, परिवार, समाज व प्रजा के प्रति कर्तव्य को बखूबी परिभाषित करता है।भगवान राम अपने गुणों की वजह से ही मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाए। ।

 

मारपीट में वृद्ध घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर बाजार में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक वृद्ध व्यक्ति घायल हो गया। वृद्ध व्यक्ति स्थानीय निवासी रामजीत यादव का 80 बर्षीय पुत्र लाल जी यादव है। घायल व्यक्ति का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों ने गुरुवार को जानकारी दी।

 

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन थाना क्षेत्र के घुरघाट गांव में आपसी पारिवारिक विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला स्थानीय निवासी नसरुद्दीन की पत्नी शाहजहां खातून है। घायल महिला का इलाज सिसवन अस्पताल में कराया गया। यह संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों ने गुरुवार को जानकारी दी।

 

एससी एसटी मामले के फरार आरोपी  गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

मैरवा थाना पुलिस ने एससी-एसटी के मामले में फरार चल रहे आरोपों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में मैरवा थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने गुरुवार को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एससी एसटी के मामले में फरार चल रहे मैरवा थाना क्षेत्र के सिसवा खुर्द निवासी मनीर अंसारी के पुत्र किताबू दिन अंसारी को गिरफ्तार किया गया है। वही गिरफ्तार आरोपी पर आगे की कार्रवाई करने के लिए गुरुवार को सिवान न्यायालय भेज दिया गया।

 

 

प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक गुरुवार को प्रखंड कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति के सदस्य सचिव सह बीडीओ राजेश कुमार ने की। इस दौरान बीडीओ ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार जिला पदाधिकारी के मार्गनिर्देशन पर प्रखंड एवं अंचल स्तर पर पदस्थापित विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा बैठक में एजेंडावार अंतर विभागीय कार्यक्रमों व योजनाओं में आ रही समस्याओं के समुचित एवं ससमय निपटाने हेतु बैठक की गई।

बैठक में मौजूद विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों से संचालित योजनाओं के कार्यों के प्रगति समीक्षा की गई। बीडीओ राजेश कुमार ने बताया कि जिला पदाधिकारी के द्वारा निर्धारित रोस्टर के अनुसार आयोजित बैठक में प्रखंड स्तर के सभी विभाग के पदाधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित विकास कार्यक्रमों की अद्यतन जानकारी लेते हुए कार्यों की समीक्षा की गई। बीडीओ ने सभी के साथ समन्वय स्थापित कर प्रखंड के विकास में सभी अपने विभाग द्वारा प्रदत्त योजनाओं को पारदर्शिता के साथ लोगों के बीच पहुंचाने की बात कही।

इस दौरान राशनकार्ड, जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र, आय जाती, निवास प्रमाणपत्र, स्वास्थ्य ,कृषि,जीविका,शिक्षा,आवास, सर्वैक्षण,बाल विकास परियोजना आदि के कार्यों की समीक्षा कि गई।मौके पर सिओ पंकज कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी समीउद्दीन आजाद, आपूर्ति पदाधिकारी विनीत कुमार, शिक्षा पदाधिकारी चंद्रभान सिंह, पीओ अजय कुमार सिंह, तकनीकी सहायक राजीव रंजन सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़े

शबरी से द्रौपदी मुर्मू तक का सफर…

ब्रिटेन में खालिस्तानियों के प्रति उदासीनता दिखती है,क्यों?

स्टालिन परिसीमन के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने में क्यों जुटे है?

जयराम कन्या महाविद्यालय में हुआ संगीत के क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण पर व्याख्यान का आयोजन

Leave a Reply

error: Content is protected !!