सीवान की खबरें : डॉक्टर के हड़ताल से लोग परेशान
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
रेफरल अस्पताल सिसवन में बायोमेट्रिक सिस्टम के विरोध समेत अन्य मांगों को लेकर सभी डॉक्टर गुरुवार को हड़ताल पर चले गए। डाक्टरों के हड़ताल पर जाने के कारण ओपीडी सेवा बाधित हो गई। इसके कारण प्रखंड के विभिन्न गाँव से रेफरल अस्पताल में इलाज कराने आए मरीजों को निराश होकर वापस घर लौटना पड़ा। डॉक्टरों ने कहा कि बायोमैट्रिक अटेंडेंस बनाने में काफी परेशानी होती है। कभी-कभी मरीज देखने के बाद आपरेशन व अन्य काम की जल्दीबाजी में बायोमेट्रिक अटेंडेंस नहीं बना पाते हैं। इसके कारण बायोमेट्रिक के आधार पर वेतन काट लिया जाता है। सरकार के स्तर पर अटेंडेंस के आधार पर ही वेतन दिया जाता है।इससे काफी परेशानी होती है। अस्पताल प्रबंधन के स्तर पर डाक्टरों की बेवजह कई जगहों पर ड्यूटी लगाई जाती है। ड्यूटी की कोई समयसीमा निर्धारित नहीं होती है। हड़ताल पर गए डाक्टरों ने कहा कि जब तक हम लोगों की समस्या उच्च अधिकारी नहीं सुनेंगे तब तक हम लोग कार्य बहिष्कार करेंगे।
सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना परिसर में रमजान, चैती छठ और रामनवमी को लेकर गुरुवार को शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में थानाध्यक्ष कुमार गौरव सिन्हा एवं बीडीओ राजेश कुमार व सीओ पंकज कुमार उपस्थित थे।अध्यक्षता थानाध्यक्ष कुमार गौरव सिन्हा ने की।थानाध्यक्ष ने बारी-बारी से आये तमाम पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष, मुखिया और जनप्रतिनिधि से पंचायत की गतिविधियों के बारे में जानकारी ले शांतिपूर्ण तरीके से रमजान मनाने की लोगों से की अपील।
सीवान जिला के हसनपुरा स्थित सरकारी अस्पताल के डॉक्टर के हड़ताल पर चले जाने के बाद से ओपीडी सेवा गुरुवार को बाधित रही। जिसके चलते गुरुवार को दिन के 3:00 बजे तक इलाज करने वाले लोग परेशान रहे।
रघुनाथपुर में ओपीडी सेवा बाधित होने के बाद से लोगों की परेशानी बढ़ी।
रघुनाथपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों के हड़ताल पर चले जाने के बाद से गुरुवार को ओपीडी सेवा बंद रही जिसके चलते लोग काफी परेशान दिखे। डॉक्टर से दिखाने को लेकर अस्पताल में लोग बैठे रहे।
शराब पीने के आरोप में एक गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
चैनपुर थाना पुलिस ने शराब पीने का आरोप में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार। सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव निवासी रितेश कुमार महतो के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी पर आगे की कार्रवाई करने के लिए गुरुवार को सिवान न्यायालय भेज दिया गया।
शांति समिति की हुई बैठक
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना परिसर में रमजान, चैती छठ और रामनवमी को लेकर गुरुवार को शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में थानाध्यक्ष कुमार गौरव सिन्हा एवं बीडीओ राजेश कुमार व सीओ पंकज कुमार उपस्थित थे।अध्यक्षता थानाध्यक्ष कुमार गौरव सिन्हा ने की।थानाध्यक्ष ने बारी-बारी से आये तमाम पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष, मुखिया और जनप्रतिनिधि से पंचायत की गतिविधियों के बारे में जानकारी ले शांतिपूर्ण तरीके से रमजान मनाने की लोगों से की अपील।
शराब पीने का आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
चैनपुर थाना पुलिस ने शराब पीने का आरोप में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार। सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव निवासी रितेश कुमार महतो के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी पर आगे की कार्रवाई करने के लिए गुरुवार को सिवान न्यायालय भेज दिया गया।
रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
हसनपुरा प्रखंड के एम एच नगर थाना परिसर में रमजान, चैती छठ और रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में थानाध्यक्ष मिहिर कुमार एवं बीडीओ आनंद प्रकाश सिंह व सीओ उदयन कुमार सिंह उपस्थित थे।अध्यक्षता थानाध्यक्ष मिहिर कुमार ने की।थानाध्यक्ष ने बारी-बारी से आये तमाम पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष, मुखिया और जनप्रतिनिधि से पंचायत की गतिविधियों के बारे में जानकारी ले शांतिपूर्ण तरीके से रमजान मनाने की लोगों से की अपील।
यह भी पढ़े
सरकारी स्कूलों में अच्छी शिक्षा के साथ-साथ मिलेंगी तमाम उच्च स्तरीय सुविधाएं : संतोष शर्मा
मुख्यमंत्री निवास संत कबीर कुटीर में केयू धरोहर हरियाणा संग्रहालय ने लगाई प्रदर्शनी
मुख्यमंत्री निवास संत कबीर कुटीर में केयू धरोहर हरियाणा संग्रहालय ने लगाई प्रदर्शनी
कुरुक्षेत्र पुरुषोत्तमपुरा बाग में 30 मार्च को विक्रमी संवत पर होगा कार्यक्रम
चीन की ब्रह्मपुत्र बांध परियोजना को लेकर हम सतर्क है- कीर्ति वर्धन सिंह
वक्फ संशोधन बिल 2024 के खिलाफ तमिलनाडु विधानसभा में प्रस्ताव पेश