सीवान की खबरें :  जनता दरबार का हुआ आयोजन

सीवान की खबरें :  जनता दरबार का हुआ आयोजन

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के  सिसवन प्रखंड कार्यालय में लगा जनता दरबार। सिसवन प्रखंड के सिसवन प्रखंड कार्यालय स्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय में शुक्रवार को जनता दरबार लगा कर लोगों की समस्या है सुनी गई।आयोजित जनता दरबार में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार तथा सिसवन अंचलाधिकारी पंकज कुमार मौजूद रहे।वहीं आयोजित जनता दरबार में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव से पहुंचे 6 लोगों की समस्याएं सुनी गई।

 

दूसरे दिन भी ओपीडी सेवा रही बाधित

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन रेफरल अस्पताल सिसवन में दूसरे दिन भी ओपीडी सेवा रही बाधित। सिसवन प्रखंड के सिसवन स्थित रेफरल अस्पताल सिसवन में डॉक्टर के अपने विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर चले जाने के बाद से शुक्रवार को भी ओपीडी सेवा बाधित जिसके चलते प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव से पहुंचे लोगों को डॉक्टर से मुलाकात नहीं हो सकी तथा लोग घंटो डॉक्टरों से मुलाकात के इंतजार में अस्पताल में इधर-उधर भटकते नजर आए।

मारपीट में एक घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन सिसवन थाना क्षेत्र के पड़री गांव में आपसी जमीनी विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला स्थानीय निवासी अंजित राम की पत्नी गीता देवी है। घायल महिला का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मी द्वारा शुक्रवार को जानकारी दी गई

 

महिलाओं का हुआ बंध्याकरण

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन रेफरल अस्पताल में शुक्रवार को शिविर का आयोजन कर सात महिलाओं का बंध्याकरण किया गया। बंध्याकरण एक के नीजी संस्था द्वारा किया गया। ऑपरेशन से पूर्व महिलाओं का हीमोग्लोबिन, बीपी, शुगर, एड्स सहित अन्य जांच कर ऑपरेशन किया गया। इसकी जानकारी देते हुए स्वास्थ कर्मी रवि कुमार ने बताया कि प्रत्येक शुक्रवार को एक निजी संस्था द्वारा सिसवन अस्पताल में बंध्याकरण किया जाता है।

 

ससुराल में शराब पीकर हंगामा करने वाले दामाद को पुलिस ने किया गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन थाना क्षेत्र के भरवलिया गांव में अपने ससुराल में आए दामाद को पुलिस ने उसे समय गिरफ्तार कर लिया जब वह शराब पीकर अपने ही ससुराल में हंगामा शुरू कर दिए। शराब पीकर दामाद को हंगामा करता देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना सिसवन थाने की पुलिस को तत्काल दी सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।वहीं गिरफ्तार व्यक्ति की मेडिकल जांच कराई गई तो शराब पीने की पुष्टि हुई। शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान छपरा जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के करही गांव निवासी महेश पुरी के पुत्र लाल बाबू पूरी के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी पर आगे की कार्रवाई करने के लिए शुक्रवार को सिवान न्यायालय भेज दिया गया। इस संबंध सिसवन थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने जानकारी दी।

 

शांति समिति की बैठक हुई

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

ईद और रामनवमी को लेकर शुक्रवार को सिसवन थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सिओ पंकज कुमार ने की। उन्होंने कहा कि पूर्व के त्योहारों की तरह इस बार भी प्रशासन को सहयोग की उम्मीद है। सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखना सिर्फ प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, इसमें सभी का सहयोग जरूरी है।

यह भी पढ़े

कुरुक्षेत्र धाम के चप्पे-चप्पे पर विराजमान है ऐतिहासिक, पौराणिक तीर्थ : ज्ञानानंद

बिहार में दोबारा नहीं होगी 70वीं पीटी परीक्षा- पटना हाईकोर्ट

सुरभि राज हत्याकांड में पुलिस को पिस्टल की तलाश, मर्डर का सीन होगा री-क्रिएट

अपराध की साजिश रच रहे आठ बदमाश गिरफ्तार

वसुधैव कुटुम्बकम की बात करते हैं, परिवार के साथ नहीं रह सकते-सुप्रीम कोर्ट

रिविलगंज थाना पुलिस ने 1620 ली० विदेशी शराब के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

छपरा में सुरक्षा एवं समन्वय के विषय पर संवाद गोष्ठी आयोजित

केंद्र ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,अब कितना हुआ DA?

Leave a Reply

error: Content is protected !!