सीवान की खबरें: सिसवन प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:
सीवान जिला के सिसवन प्रखंड क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय के समीप छठी लाल प्रसाद के रैयती जमीन पर किए गए अतिक्रमण को शुक्रवार को प्रशासन ने हटवाया।सीओ पंकज कुमार ने पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटवाया।साथ ही दोबारा कब्जा करने पर सख्त कार्रवाई किए जाने की चेतावनी भी दी।इस दौरान कब्जा करने वालों की प्रशासन ने हलकी बहस होने की भी चर्चा है।
बताया गया कि मजदूर जिस समय कब्जा हटा रहे थे, उस समय महिला और पुरुष पुलिस बल के साथ थानाध्यक्ष राकेश कुमार के साथ राजस्व विभाग के अधिकारी, कर्मचारी डटे रहे।पूछे जाने पर सीओ पंकज कुमार ने बताया कि भूमि सुधार उपसमाहर्ता व कमिश्नर के आदेश पर कब्ज को हटावाया गया है।इधर अतिक्रमण हटने के दौरान संबंधित जमीन पर दावा करने वाले दोनों पक्ष के लोग भी मौजूद रहे ।
शराब पीने के आरोप में एक गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:
सीवान जिला के सिसवन थाना पुलिस ने भीखपुर गांव से शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति स्थानीय निवासी शुगन महतो है। पुलिस में मेडिकल जांच के बाद आगे की कार्रवाई के लिए शुक्रवार को इसे सीवान न्यायलय भेज दिया।
मारपीट की घटना में चार घायल
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:
सीवान जिला के सिसवन थाना क्षेत्र के घुरघाट गांव शुक्रवार को आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में तीन महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घायलो में चंद्रमा महतो की पत्नी शमलावती देवी, पुत्री उर्मिला कुमारी व पुत्र छोटू कुमार के आलावा रविंद्र महतो की पत्नी रीना देवी शामिल है। सभी घायलों का इलाज सिसवन के रेफरल अस्पताल में कराया गया।
आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में महिला घायल
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:
सिसवन थाना क्षेत्र के किशुनबारी गांव में शुक्रवार को आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला शत्रुघ्न महतो की पत्नी पुष्पा देवी है। घायल महिला का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।
यह भी पढ़े
टोल टैक्स पर नई प्लानिंग कर रही सरकार, प्राइवेट गाड़ियों के लिए जारी होंगे पास
तोड़ दी बाइक,पहनाई जूतों की माला…आखिर क्यों लखीसराय में ग्रामीणों ने शिक्षक की कर दी पिटाई?
रूसी सेना की ओर से युद्ध में 12 भारतीयों की जान गई है
आरा में पंखे के कुंडी से लटका किशोर का शव बरामद, घटना की जांच में जुटी पुलिस