मां वैष्णो देवी का दर्शन कर लौटा सिवान का जत्था

मां वैष्णो देवी का दर्शन कर लौटा सिवान का जत्था

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
0
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
0
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

शुक्रवार को वैष्णो देवी से दर्जनों श्रद्धालु भक्‍तों का जत्था दर्शन कर सिवान लौटा। बताते चलें कि इस जत्थे का नेतृत्व अभिषेक कुमार सोलंकी कर रहे थे।

उन्होंने बातचीत करते हुए बताया कि सन 2013 से हम लोग माता वैष्णो देवी के दरबार में लगातार जा रहे हैं। जत्थे में मुख्य रूप से अभिषेक सोलंकी, डॉक्टर के पी सिंह, डॉक्टर जे पी यादव, अभिषेक आर्यन, चंद्रभूषण यादव , रजनीश कुमार , प्रशांत अस्थाना समेत कई लोग शामिल थे।

उन्होंने बताया कि बहुत जल्दी सिवान से सैकड़ों लोगों का जत्था चारों धाम के लिए जाएगा जिसमें वृद्ध लोगों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। अभिषेक सोलंकी ने बताया कि सिवान में वैष्णो देवी मां विंध्यवासिनी दरबार जाने की शुरुआत हम लोगों ने 2013 से की है एवं अब परिजनों को चारों धाम यात्रा कराने का पूर्ण व्यवस्था किया जा रहा है। जिसमें और असमर्थ लोगों को मुफ्त में दर्शन कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि चारों धाम यात्रा में वृद्ध जनों के लिए मुफ्त में भोजन एवं उनके अन्य सहयोग के लिए दो सहयोगियों को भी रखा गया है। जो चार धाम यात्रा के दौरान वृद्धजनों का पूर्ण रुप से सहयोग करेंगे एवं दवा समय-समय पर खिलाएंगे।

यह भी पढ़े

शादी की पहली रात में क्यों पिलाया जाता है दूध और केसर ?

मातृभाषा में शिक्षा को किस तरह प्रोत्साहित किया जाए ?

कैसे ले सकते हैं 5G सेवा का लाभ?

क्या सचमुच हम विकसित हुए हैं या यह केवल एक छलावा है ?

कला के प्रति शौक से उद्यमिता के सफर पर रजनीश

Leave a Reply

error: Content is protected !!