देश में अबतक 108 करोड़ से ज्यादा डोज लगाई गई.
श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क
भारत में कोरोना टिकाकरण अभियान की रफ्तार में तेजी जारी है। लक्षद्वीप 18 साल से ऊपर की आबादी का पूर्ण कोरोना टीकाकरण करने के करीब है, जबकि सिक्किम, गोवा और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में वैक्सीनेशन का कवरेज 70 फीसद से अधिक है। सूत्रों ने शनिवार को कहा कि देश में अबतक कुल वैक्सीन की 108 से ज्यादा खुराक लगाई जा चुकी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, भारत की लगभग 78.7 फीसद वयस्क आबादी को कोरोना वैक्सीन की कम से कम एक खुराक मिल गई है। नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 18 से अधिक आयु वर्ग की आबादी को पहली खुराक लग गई है। वहीं अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, चंडीगढ़, गोवा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, लक्षद्वीप, सिक्किम, उत्तराखंड और दादरा और नगर हवेली में सभी वयस्कों को टीके की कम से कम एक खुराक दे दी गई है।
36 प्रतिशत से अधिक को दोनों खुराक लगे
अधिकारियों ने कहा कि देश की लगभग 94 करोड़ वयस्क आबादी में से 36 प्रतिशत से अधिक को दोनों खुराक दी जा चुकी हैं। लक्षद्वीप में 99.2 फीसद पात्र आबादी का पूर्ण टीकाकरण हो गया है, जबकि सिक्किम ने 87.8 फीसद, गोवा ने 79.7 फीसद और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 72.2 फीसद अबादी का पूर्ण टीकाकरण हो गया है।
हर घर दस्तक अभियान
जिन राज्यों ने सबसे अधिक कोरोना टीके की खुराक दी है उनमें सबसे ऊपर उत्तर प्रदेश है। इसके बाद महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, गुजरात और मध्य प्रदेश हैं। सूत्रों ने कहा कि मंत्रालय ने कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर उन लोगों को दूसरी खुराक देने को प्राथमिकता देने को कहा है, जिन्होंने दो खुराक के बीच निर्धारित अंतराल की समाप्ति के बाद भी दूसरी खुराक नहीं ली। सरकार ने हाल ही में घर-घर पहुंचकर टीकाकरण के लिए एक महीने का हर घर दस्तक अभियान शुरू किया है।
- यह भी पढ़े……..
- चौकीदार बताएंगे कहां बिक रही शराब, लापरवाही बरती तो सीधे जाएंगे जेल : मढ़ौरा डीएसपी
- नोटबंदी के पांच साल पूरे,बाजार में फिर बढ़े नोट.
- अनियंत्रित बलेरो के धक्का से एक युवक घायल,आधा दर्जन बाइक क्षतिग्रस्त
- एनसीबी के सामने फिर आर्यन खान,पूछताछ जारी.