Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
सपा और बसपा हमेशा ही भाजपा की बी टीम रही है, यूपी में कांग्रेस अपने दम पर लड़ेगी चुनाव- कांग्रेस नेता राजेश तिवारी* - श्रीनारद मीडिया

सपा और बसपा हमेशा ही भाजपा की बी टीम रही है, यूपी में कांग्रेस अपने दम पर लड़ेगी चुनाव- कांग्रेस नेता राजेश तिवारी*

*सपा और बसपा हमेशा ही भाजपा की बी टीम रही है, यूपी में कांग्रेस अपने दम पर लड़ेगी चुनाव- कांग्रेस नेता राजेश तिवारी*

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

*श्रीनारद मीडिया / सुनील मिश्रा वाराणसी यूपी*

*वाराणसी* / छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री और उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी राजेश तिवारी ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की वर्चुअल बैठक में सपा और बसपा के शामिल न होने पर नाराजगी जताई है। इसे लेकर राजेश तिवारी ने सपा व बसपा दोनों पर तंज कसते हुए कहा कि सपा हो या बसपा हो, यह हमेशा भारतीय जनता पार्टी की B टीम बन कर खड़ी रही हैं। BJP ने इनके साथ मिल कर सरकार भी बनाई है। कांग्रेस पार्टी मौजूदा समय में केंद्र में विपक्ष में है। ऐसे में हमारा राजधर्म है कि हम सभी के साथ बैठकर राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार करें। विपक्ष के धर्म का पालन कांग्रेस हमेशा करती आई है और करती रहेगी।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने कहा कि हम उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में समस्याएं ही नहीं गिनाएंगे, समाधान भी बताएंगे। उत्तर प्रदेश में नौजवानों की बेरोजगारी एक बड़ा मुद्दा है। उत्तर प्रदेश के नौजवान रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं। किसानों की कई तरह की समस्याएं हैं। छुट्‌टा पशु बड़े पैमाने पर किसानों की फसलों को नष्ट कर रहे हैं।उत्तर प्रदेश में अपराध में कमी नहीं आ रही है, बल्कि यह तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। बहन-बेटियां उत्तर प्रदेश में सुरक्षित नहीं हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि BJP के नेता लोग ही लोगों को प्रताड़ित कर रहे हैं। इन सभी मुद्दों को लेकर कांग्रेस आमजन के बीच है और उनकी लड़ाई लड़ रही है।राजेश तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अपने दम पर 403 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस जिस तरह से जमीनी स्तर पर काम कर रही है, उसके आधार पर हम बहुमत के साथ उत्तर प्रदेश में अगली सरकार बनाएंगे। राजेश तिवारी ने कहा कि हम उत्तर प्रदेश के गांवों से लेकर शहरों तक के लोगों के बीच जा रहे हैं।उत्तर प्रदेश में जनता ने सपा, बसपा और भाजपा सबका शासन देख लिया है। जनता इस बार बदलाव के मूड में हैं और वह चाह रही है कि प्रदेश की बागडोर अब कांग्रेस के हाथ में हो। जनता जिस तरह से कांग्रेस का समर्थन कर रही है, उसके आधार पर आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में निश्चित तौर पर बड़ा बदलाव होगा।

Leave a Reply

error: Content is protected !!