उत्तरप्रदेश के हाथरस में सत्संग के दौरान भगदड़, सत्तर से अधिक लोगों की मौत

उत्तरप्रदेश के हाथरस में सत्संग के दौरान भगदड़, सत्तर से अधिक लोगों की मौत

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मंगलवार को एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान मची भगदड़ में ज्यादातर महिलाओं समेत कम से कम 70 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। यह आंकड़े बढ़ भी सकते हैं। यह घटना तब हुई जब एक धार्मिक उपदेशक अपने अनुयायियों को हाथरस जिले के सिकंदरा राऊ क्षेत्र के रति भानपुर गांव में एक विशेष रूप से लगाए गए तंबू में संबोधित कर रहा था। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि कार्यक्रम स्थल पर दम घुटने के कारण ‘सत्संग’ में भाग लेने वाले लोगों को असुविधा हुई। इसके बाद लोग भागने लगे, जिससे भगदड़ मच गयी. पुलिस ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान बहुत गर्मी और उमस थ

हाथरस DM आशीष कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन काम कर रहा है। घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है और लोगों का इलाज जारी है। डॉक्टरों ने मुझे करीब 50-60 लोगों की मौत का आंकड़ा बताया है… कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति SDM ने दी थी और यह एक निजी आयोजन था। मामले की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति गठित की गई है। प्रशासन की प्राथमिकता घायलों और मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद मुहैया कराना है। महानिरीक्षक (अलीगढ़ रेंज) शलभ माथुर ने कहा कि यह धार्मिक उपदेशक भोले बाबा की सत्संग सभा थी। मंगलवार दोपहर को एटा और हाथरस जिले की सीमा पर स्थल पर सभा के लिए अस्थायी अनुमति दी गई थी।

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संदीप सिंह ने कहा, “हमें मुख्यमंत्री द्वारा हाथरस घटना स्थल पर पहुंचने और मामले को देखने और सरकार की ओर से आवश्यक निर्णय लेने के निर्देश दिए गए हैं। मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है…।” उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, “जनपद हाथरस की दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है।

मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों के युद्ध स्तर पर संचालन और घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार में मा. मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी जी, श्री संदीप सिंह जी घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं तथा प्रदेश के मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक को घटना स्थल पर पहुंचने हेतु निर्देशित किया है। ADG, आगरा और कमिश्नर, अलीगढ़ के नेतृत्व में टीम गठित कर दुर्घटना के कारणों की जांच के निर्देश भी दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।”

भारत के राष्ट्रपति ने ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में हुए हादसे में महिलाओं और बच्चों सहित कई श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार हृदय विदारक है। मैं उन लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं जिन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को खो दिया है और उन घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा: “उत्तर प्रदेश के हाथरस ज़िले में हुआ हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। इस दुर्घटना में जिन्होंने अपनों को खोया है, उन शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन सभी पीड़ितों की हरसंभव मदद कर रही है।”

Leave a Reply

error: Content is protected !!