Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
देश के राज्यों में बरसेगी आग, तीन दिन के लिए लू का अलर्ट - श्रीनारद मीडिया

देश के राज्यों में बरसेगी आग, तीन दिन के लिए लू का अलर्ट

देश के राज्यों में बरसेगी आग, तीन दिन के लिए लू का अलर्ट

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

जून में सामान्य से दोगुना अधिक चली हीटवेव

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का कहर जारी रहेगा। खासकर की उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में अगले कुछ दिन यही स्थिति देखने को मिलेगी। मौसम विभाग की और से दी गई जानकारी के अनुसार 16 से 18 जून के दौरान उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लू से लेकर गंभीर लू चलने की संभावना है।

इसके अलावा जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और उत्तर के कुछ हिस्सों में भी इस दौरान लू चलने की संभावना है। वहीं, 16 और 17 जून को उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़,  दिल्ली, बिहार और झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में लू का प्रकोप जारी रहेगा। हालांकि, विभाग ने अनुमान जताया है कि उसके बाद उपरोक्त क्षेत्रों में गर्मी की तीव्रता में कमी आएगी।

रात में भी चलेंगी गर्म हवाएं

मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि 16 और 17 जून को पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में रात में भी गर्मी की स्थिति बनी रहेगी। वहीं, 16-18 जून के दौरान  दिल्ली और 16 जून को महाराष्ट्र के विदर्भ में रात में गर्म हवाएं चलेंगी। इसके अलावा 17 से 20 जून तक ओडिशा में मौसम में गर्मी और नमी बने रहने की संभावना है।

सबसे गर्म रहे ये राज्य

विभाग ने बीते 24 घंटों के मौसम की जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा,  दिल्ली के अधिकांश हिस्सों, पंजाब के कई हिस्से, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश, झारखंड, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी ओडिशा एवं गंगीय पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। ये इन क्षेत्रों में सामान्य से 4-8 डिग्री सेल्सियस ऊपर है। इसके अलावा विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस कानपुर आईएएफ (पूर्वी उत्तर प्रदेश) में दर्ज किया गया।

 दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल

राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है और अगले तीन दिनों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को  दिल्ली में अधिकतम तापमान औसत से छह डिग्री अधिक 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। पंजाब में 18 जून तक लू व अति लू की स्थिति बनी रहने का अनुमान है।

जून में सामान्य से दोगुना अधिक चली हीटवेव

भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से समूचा उत्तर भारत परेशान है। आसमान से आग बरसाती धूप, झुलसा देने वाली लू और हर दिन चढ़ते हुए तापमान ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के कारण कई लोगों ने अपनी जान गवां दी। IMD के डेटा से पता चलता है कि मध्य भारत और खासकर ओडिशा लगातार 27 दिनों से लू की चपेट में है। यहां की जनता गर्मी से बुरी तरह त्रस्त हो चुकी है। किसी राज्य में सबसे लंबे समय तक लू चलने का रिकॉर्ड ओडिशा के नाम पर बन चुका है।

जहां ओडिशा अपने इस रिकार्ड के साथ सबसे ज्यादा गर्म दिनों का सामना करने वाले राज्य में सबसे ऊपर बना हुआ है तो वहीं कई राज्य इस लिस्ट में शामिल हैं। 1 मार्च से 9 जून के दौरान दर्ज गर्म राज्यों की सूची में ओडिशा के बाद पश्चिमी राजस्थान (23), गंगीय पश्चिम बंगाल (21 दिन),  दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी यूपी (प्रत्येक 20 दिन) में मौसम अपने चरम पर दिखा। ये संख्याएं इन क्षेत्रों में सामान्य रूप से सालाना पड़ने वाली भीषण गर्मी के दिनों की संख्या की दोगुनी से भी ज़्यादा थीं।

बता दें कि हीटवेव एक क्षेत्र में सामान्य रूप से अपेक्षित तापमान की तुलना में असामान्य रूप से उच्च तापमान की अवधि है। इसलिए, जिस तापमान पर हीटवेव की घोषणा की जाती है, वह उस क्षेत्र के ऐतिहासिक तापमान के आधार पर जगह-जगह अलग-अलग होती है।

हिमाचल प्रदेश में भी अब तक 12 दिन चली हीटवेव

आईएमडी द्वारा 1 मार्च से 9 जून तक साझा किए गए डेटा से पता चलता है कि देश के 36 मौसम विज्ञान उपखंडों में से 14 में 15 से अधिक हीटवेव के दिन दर्ज किए गए हैं। ये उपखंड पूरे देश में फैले हुए हैं, जिनमें पूर्वी और उत्तरी भारत सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। यहां तक ​​कि हिमाचल प्रदेश जैसे ठंडे उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी 12 हीटवेव दिन दर्ज किए गए, इसके बाद सिक्किम (11), जम्मू और कश्मीर (6) और उत्तराखंड (2) का स्थान रहा।

Leave a Reply

error: Content is protected !!