Breaking

हड़ताली आंगनबाड़ी सेविकाओ ने दिखायी एकजुटता

हड़ताली आंगनबाड़ी सेविकाओ ने दिखायी एकजुटता

previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

मांग पूरी नही होने तक जारी रहेगा हड़ताल

श्रीनारद मीडिया,  विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):


मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नजदीक शनिवार को अपनी मांग को लेकर हड़ताल कर रही सेविकाओ की समीक्षात्मक बैठक हुई। जिसमे अपनी मानदेय सहित अन्य मांग को पूरी होने तक हड़ताल पर बने रहने का निर्णय सर्वसम्मति से लेकर एकजुटता दिखायी गयी। बैठक की अध्यक्षता कर रही एटक ग्रुप की जिलाध्यक्ष पुष्पा मिश्रा ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविका अपनी मांगो पर अडिग है।

राज्य सरकार बार बार चयन मुक्ति की धमकी देकर हड़ताल तोड़ने के लिए डराया धमकाया जा रहा है। अब तक पूरे बिहार मे 15900 आंगनबाड़ी सेविकाओ को चयन मुक्त किया गया है। जिसमे सारण जिला की 38 सेविका शामिल है।सरकार की इस कार्रवाई से हड़ताल कर रही सेविका और मजबूत हुई है। उन्होने कहा कि अगर चयन मुक्ति करना ही है तो जिला की सभी सेविकाओ का करे।हम डरने वाले नही है। जब तक मांग पूरी नही हो जाती हड़ताल जारी रहेगा।

 

बैठक मे मशरक सेविका संघ की प्रखंड अध्यक्ष मधुरानी सिन्हा ने कहा कि हमारी ताकत एकजुटता है।एकजुट रहेगे तभी सरकार का फैसला हमारे पक्ष मे होगा। कुछ लोग हड़ताल को कमजोर करने के लिए भ्रामक प्रचार प्रसार कर रहे है।हमे अपनी हक की लड़ाई खुद लड़नी होगी।बैठक मे परिवर्तनकारी शिक्षक संघ के जिला महासचिव सतीश कुमार सिंह,मढौरा सेविका संघ की अध्यक्ष बेनी मीनाक्षी,निलम देवी,जयंती देवी,रूबी देवी,पुनम देवी,ममता देवी सहित सैकड़ो सेविका सहायिका शामिल हुई।

यह भी पढ़े

दो दिवसीय विशेष अभियान के तहत मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए लगाया गया शिविर

चीन-अमेरिका संबंधों की बदलती गतिशीलता और भारत के हितों पर क्या प्रभाव पड़ा?

चीन-अमेरिका संबंधों की बदलती गतिशीलता और भारत के हितों पर क्या प्रभाव पड़ा?

रघुनाथपुर की खबरे : रकौली में बंद मकान से लाखो की चोरी,थाने में शिकायत दर्ज

चाइल्ड पोर्नोग्राफी या बाल अश्लीलता चित्रण क्या है?

भारत में सड़क दुर्घटनाएँ क्या प्रभाव डालती हैं?

Leave a Reply

error: Content is protected !!