सिद्ध बाबा गोमती नाथ धाम हनुमान मन्दिर के महंत बने स्वामी विजय पुरी महाराज

सिद्ध बाबा गोमती नाथ धाम हनुमान मन्दिर के महंत बने स्वामी विजय पुरी महाराज

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, कुरूक्षेत्र /

महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्यागिरि जी महाराज एवं महंत बंशी पुरी व संत समाज और गांव वासियों द्वारा महंत विजय पुरी का हुआ पट्टाभिषेक।
संत समाज के साथ गांववासियों द्वारा महंत विजय पुरी को तिलक लगा कर चादर की रस्म अदा की।

कुरुक्षेत्र बकनौर : जिला कुरुक्षेत्र के साथ लगते गांव बकनौर के सिद्ध बाबा गोमती नाथ धाम हनुमान मन्दिर में आज 18 जून 2024 मंगलवार को स्वामी विजय पुरी का महंती पट्टाभिषेक संपन्न हुआ।

प्रातः 10 बजे मन्दिर परिसर में हवन हुआ और 11 बजे पट्टाभिषेक के बाद दोपहर 12 बजे विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। स्वामी विजय पुरी का महंती पट्टाभिषेक महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्यागिरि जी महाराज श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी एवं षडदर्शन साधुसमाज के संरक्षक महंत बंशी पुरी जी महाराज,महंत विश्वनाथ पुरी,महंत भीम पुरी के सानिध्य में सभी विभिन्न स्थानों से आए हुए संत महात्माओं द्वारा किया गया।

इस अवसर पर षडदर्शन साधुसमाज के अध्यक्ष परमहंस ज्ञानेश्वर, कोषाध्यक्ष महंत महेश मुनि, संगठन सचिव वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, सचिव रामअवतार दास, गोविंदानंद आश्रम की महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज, महंत जगन्नाथ पुरी, महंत लक्ष्मीनारायण पुरी, महंत महेश मुनि, देवी शरण दास, महंत मुकेश गिरि महंत विशाल दास, महंत प्रेम नारायण गिरि, महंत चमन गिरि, महंत सत्यनारायण गिरि थानापति, महंत राजेंद्र पुरी ,स्वामी मनोहर गिरि, स्वामी मणिराज पुरी स्वामी शिवानंद पुरी, स्वामी अभिषेक पुरी,स्वामी सुदर्शन गिरि, स्वामी लखन पुरी महंत गंगा दास इत्यादि काफी संख्या संत महात्मा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य यजमान समाजसेवी अजैब सिंह सरपंच कप्तान सिंह फोटोग्राफर कमल के साथ समस्त गांववासी भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े

नहर में पानी आने से खिले किसानों के चेहरे, अच्छी फसल होने की जगी उम्मीद

तुम इधर क्यों आए हो?’ पानी को लेकर छपरा में भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लाठी और ईंट पत्थर 

सीवान नगर के दाहा नदी से जलकुंभी हटाने के लिए किया श्रमदान

सिसवन की खबरें :  627पीस बंटी बबली देसी शराब जप्त

पारिवारिक प्रताड़ना से तंग आकर रेशमा ने फांसी लगाकर इह लीला समाप्‍त कर ली

बिहार के अररिया में उद्घाटन से पहले गिरा पुल

औरंगाबाद में ATM फ्रॉड करने वाले 4 अपराधी गिरफ्तार:फेवीक्विक की मदद से लगाते थे चूना

बिहार: लड़कियों को 50 हजार की नौकरी का वादाकर किया यौन शोषण, सिगरेट से दागा फिर बेल्ट से पिटाई

Leave a Reply

error: Content is protected !!