Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
श्याम साईं बीएड काॅलेज में पौधा रोपण कर मनाया गया स्वामी विवेकानंद जयंती - श्रीनारद मीडिया

श्याम साईं बीएड काॅलेज में पौधा रोपण कर मनाया गया स्वामी विवेकानंद जयंती

श्याम साईं बीएड काॅलेज में पौधा रोपण कर मनाया गया स्वामी विवेकानंद जयंती
श्रीनारद मीडिया‚ अमित कुमार‚ दरौली‚ सीवान (बिहार):

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

सीवान जिले के दरौली प्रखंड के करोम स्थित श्याम साईं इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन बीएड व बीफार्मा कालेज परिसर में बुधवार को
स्वामी विवेकानंद की 159वीं जयंती पर चार सौ पौधो का रोपण कर युवा दिवस के रूप में मनाया।

इस दौरान कालेज परिसर में चैयर मैन ने आम, फॉक्स टेल पाम, अर्जुन, महोगनी, पीपल व औषधीय चार सौ पौधे को लगाया। पौधरोपण कर रहे चैयरमैन इंजीनियर एके सिंह ने कहा कि जीवन का आधार वृक्ष है।

पर्यावरण संरक्षण के लिए तथा धरती में जीवन के लिए पेड़ की आवश्यकता है। आज पूरी दुनिया में कोरोना महामारी के समय ऑक्सीजन की महत्ता तो हमलोग महसूस कर चुके है। अतः अधिक से अधिक पेड़ लगाकर मानव व मानवेत्तर प्राणी की रक्षा की जा सकती है।

उन्होंने कहा कि पृथ्वी के सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए पर्यावरण में सकारात्मक बदलाव का भाग बनने के लिए लोगों को प्रेरित करना है। पृथ्वी ग्रह पर हमारे अस्तित्व के लिए पर्यावरण सबसे महत्वपूर्ण है।

पर्यावरण हमारा पोषण करता है। हमें जीवित रहने में मदद करता है। हम हवा, पानी और मिट्टी के बिना जीवन की कल्पना नहीं कर सकते। वहीं उन्होंने आह्वान किया की सभी को मुहिम की तरह वृक्षारोपण कर वृक्षों की देखभाल भी करना चाहिए। प्रांगण में पौधारोपण कर जनमानस में पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

मौके पर शिशिर प्रियदर्शी, प्रियदर्शी ओझा, मुजाहिद खान, संतोष उपाध्याय, शिवानंद, दिलीप विश्वकर्मा, सत्यप्रकाश पांडेय, अम्बरी खातून, शुभकृति गिरी, विकाश शुक्ला, राहुल पांडेय थे।

यह भी पढ़े

सदर प्रखंड के मूसेपुर में दो सौ पच्चास गरीब और असहायो के बीच कंबल का वितरण किया गया

वर्चुअल रैली क्या होती है? इसका क्या भविष्य है?

 सिसवन मुखिया संघ की अध्यक्ष बने बखरी पंचायत के मुखिया रुपेश सिंह

सिसवन प्रखंड के पंचायत चुनाव में बेहतर कार्य करने वाले कर्मियों को किया गया सम्मनित

स्वामी विवेकानंद के गुरु रामकृष्ण ने अपनी आध्यात्मिक शक्ति व सिद्धि उनके भीतर प्रविष्ट करा दी थी.

Leave a Reply

error: Content is protected !!